घायल को देख रुके केंद्रीय मंत्री शिवराज: जेपी अस्पताल के अधीक्षक को फोन कर कहा- तुरंत इलाज हो, अफसर को भी भेजा साथ

Bhopal, MP

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को जब राजधानी के चेतक ब्रिज से गुजर रहे थे, तभी वहां जुटी भीड़ ने उनका ध्यान खींचा। मामला एक सड़क हादसे का था।

शिवराज सिंह चौहान तुरंत अपने काफिले से उतरकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की स्थिति देखी। वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें जानकारी दी कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मंत्री ने तत्काल मानवीयता दिखाते हुए न केवल घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया, बल्कि स्वयं अस्पताल के अधीक्षक को फोन कर इमरजेंसी में इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

अफसर को भेजा घायल के साथ, कहा- कोई कमी नहीं होनी चाहिए

शिवराज सिंह ने सिर्फ फोन कर जिम्मेदारी पूरी नहीं की, बल्कि अपने स्टाफ में पदस्थ अधिकारी राकेश जैन को भी घायल के साथ जेपी अस्पताल भेजा। उन्होंने अधिकारी से कहा, "इलाज में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और परिवारजनों को भी सूचना दिलाएं।"

शिवराज बोले- ये कोई एहसान नहीं, हर किसी का फर्ज है

जब घायल को अस्पताल रवाना कर दिया गया और लोगों ने शिवराज सिंह को धन्यवाद कहा, तो उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया, "धन्यवाद की कोई जरूरत नहीं, ये हर इंसान का फर्ज है कि जब कोई घायल हो तो उसकी मदद की जाए। समय पर इलाज से किसी की जान बच सकती है।"

चार्तुमास कार्यक्रम में जा रहे थे शिवराज

घटना के समय शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी स्थित जैन मंदिर में चार्तुमास के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चेतक ब्रिज पर हादसे के बाद भीड़ देखकर वे रुके। लोगों ने उनकी संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

घायल को देख रुके केंद्रीय मंत्री शिवराज: जेपी अस्पताल के अधीक्षक को फोन कर कहा- तुरंत इलाज हो, अफसर को भी भेजा साथ

Bhopal, MP

शिवराज सिंह चौहान तुरंत अपने काफिले से उतरकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की स्थिति देखी। वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें जानकारी दी कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मंत्री ने तत्काल मानवीयता दिखाते हुए न केवल घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया, बल्कि स्वयं अस्पताल के अधीक्षक को फोन कर इमरजेंसी में इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

अफसर को भेजा घायल के साथ, कहा- कोई कमी नहीं होनी चाहिए

शिवराज सिंह ने सिर्फ फोन कर जिम्मेदारी पूरी नहीं की, बल्कि अपने स्टाफ में पदस्थ अधिकारी राकेश जैन को भी घायल के साथ जेपी अस्पताल भेजा। उन्होंने अधिकारी से कहा, "इलाज में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और परिवारजनों को भी सूचना दिलाएं।"

शिवराज बोले- ये कोई एहसान नहीं, हर किसी का फर्ज है

जब घायल को अस्पताल रवाना कर दिया गया और लोगों ने शिवराज सिंह को धन्यवाद कहा, तो उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया, "धन्यवाद की कोई जरूरत नहीं, ये हर इंसान का फर्ज है कि जब कोई घायल हो तो उसकी मदद की जाए। समय पर इलाज से किसी की जान बच सकती है।"

चार्तुमास कार्यक्रम में जा रहे थे शिवराज

घटना के समय शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी स्थित जैन मंदिर में चार्तुमास के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चेतक ब्रिज पर हादसे के बाद भीड़ देखकर वे रुके। लोगों ने उनकी संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/seeing-the-injured-union-minister-shivraj-called-the-superintendent-of/article-27528

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.