- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर बेटे ने की हत्या: गुस्से में अधेड़ की डंडे से पीटकर ली जान
मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर बेटे ने की हत्या: गुस्से में अधेड़ की डंडे से पीटकर ली जान
Umaria, MP
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवक ने अपनी मां को एक अधेड़ व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मां के साथ देखकर खो बैठा आपा
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक शनिवार रात जब घर लौटा तो उसने अपनी मां को गांव के 45 वर्षीय तम्मा साहू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह दृश्य देखकर युवक बुरी तरह भड़क गया और तम्मा से झगड़ा करने लगा। अधेड़ वहां से भाग निकला, लेकिन युवक ने उसका पीछा किया और खेत में डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। अधेड़ बेहोश हो गया, जिसे युवक वहीं छोड़ आया।
सुबह खेत में मिला शव
रविवार सुबह ग्रामीणों को खेत में तम्मा साहू का शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या का मामला दर्ज किया और चार से पांच संदेहियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में बेटे ने कबूला जुर्म
मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला का बेटा टूट गया और उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने मां के साथ तम्मा को देखकर आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए