- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रील्स देखकर साली ने रची हत्या की साजिश: 50 हजार में जीजा की कराई सुपारी किलिंग, जंगल में फेंका गया श...
रील्स देखकर साली ने रची हत्या की साजिश: 50 हजार में जीजा की कराई सुपारी किलिंग, जंगल में फेंका गया शव
Narsinghpur, MP
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही जीजा की हत्या की साजिश सोशल मीडिया रील्स देखकर रची।
आरोपी साली ने दो युवकों को 50 हजार रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई। वारदात के बाद मृतक का शव जंगल में फेंक दिया गया।
पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद कर लिया है और आरोपी युवती निधि साहू, उसके साथी साहिल पटेल और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। निधि और साहिल को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
रील्स देखकर बनाई हत्या की योजना
पुलिस पूछताछ में निधि ने कबूल किया कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया पर हत्या से जुड़े वीडियो और रील्स देख रही थी। उसने “ड्रम में शव छिपाना”, “पत्थर पटककर हत्या” और “डुबोकर मारने” जैसे वीडियो देखकर साजिश तैयार की थी।
एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलासा
26 अक्टूबर को सृजन साहू (35) के लापता होने की रिपोर्ट मंगवानी थाना में दर्ज हुई थी। जांच में होटल जलसा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में निधि, सृजन को अपने साथ ले जाती दिखी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
मोबाइल की आखिरी लोकेशन मंगवानी के जंगल में मिली। निधि से पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।
भाईदूज के दिन रची हत्या की साजिश
निधि ने भाईदूज के बहाने जीजा को बरहटा बुलाया था। वहीं पर साहिल और नाबालिग के साथ मिलकर सृजन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
साहिल ने पुलिस को बताया कि 50 हजार रुपए का सौदा तय हुआ था, जिसमें से 20 हजार एडवांस मिले थे। शव को घोघरा गांव के जंगल में पत्थरों के नीचे छिपा दिया गया था। पुलिस ने रातभर तलाशी के बाद NH-44 से लगे कच्चे रास्ते से शव बरामद किया।
पुराने संबंध बने हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि निधि और सृजन के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध थे। सृजन ने शादी के बाद भी पुराने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर निधि को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इससे तंग आकर उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पुलिस ने बताया कि निधि के पिता पर भी हत्या का केस दर्ज है और वह फिलहाल जेल में है।
नाबालिग पर था 2 लाख का कर्ज
हत्या में शामिल नाबालिग पर करीब 2 लाख रुपए का कर्ज था। उसने कर्ज चुकाने और महंगे शौक पूरे करने के लिए इस सुपारी में हिस्सा लिया।
सृजन की शादी निधि की चचेरी बहन से तीन साल पहले हुई थी, जबकि निधि की शादी छह महीने पहले इमलिया गांव में हुई थी। दोनों का संपर्क बीच में डेढ़ साल तक बना रहा, जिसने अंततः हत्या का रूप ले लिया।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या किसी और ने इस साजिश में मदद की थी।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए