- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतपुड़ा के जंगल में दंगल, बाघ को देख हवा की रफ्तार से पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, घंटों नीचे नहीं उतरा
सतपुड़ा के जंगल में दंगल, बाघ को देख हवा की रफ्तार से पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, घंटों नीचे नहीं उतरा
JAGRAN DESK
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुए का आमना-सामना हो गया. टाइगर को देख तेंदुआ पेड़ पर दुबक गया और घंटों नीचे नहीं उतरा.
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बेहद ही रोमांचक नजारे सामने आते हैं. इस बार कुछ अलग ही नजारा एसटीआर के जंगल में देखने को मिला. जिसका विडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस अदभुत नजारे के कैप्शन में लिखा, "तब तक प्रतीक्षा करें जब तक तेंदुआ बाघ से मुठभेड़ न कर लें.'' दरअसल बाघ को देखकर डर के मारे तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया और घंटों तक नहीं उतरा और बाघ उसे देखता रह गया. अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बाघ तेंदुए पर हमला कर सकता था.
बाघ से तेंदुए का हुआ सामना
पक्षी सर्वेक्षण के दौरान जब प्रबंधन अपने वाहन से कैंप तक एक प्रतिभागी को छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में तेंदुए एवं बाघ का सामना होते दिखाई दिया. बाघ को देखकर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया. इस 1 मिनट 26 सेकेंड के विडियो में देखा जा सकता है की तेंदुआ जंगल की सड़क पर चल रहा होता है. अचानक उसे बाघ के आने का एहसास होता है और उसे देखकर दुम दबाकर पेड़ पर चढ़ जाता है. बाघ उसे पेड़ के नीचे खड़ा होकर देखता रह जाता है. एसटीआर प्रबंधन ने विडियो जारी कर लिखा, "तब तक प्रतीक्षा करें जब तक तेंदुआ बाघ से मुठभेड़ न कर ले."
बहुत कम देखने को मिलता है ऐसा नजारा
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा के अनुसार, ''हाल ही में पक्षी सर्वेक्षण के दौरान, एक प्रतिभागी को उनके बेस कैंप तक ले जाते समय, हमारे वाहनों में से एक ने एक अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ क्षण देखा. जंगल में एक बाघ और एक तेंदुए का सामना हो गया था. इस तरह की मुलाकातें लगभग अनसुनी हैं, जो इसे वास्तव में एक अविस्मरणीय अनुभव बनाती हैं. प्रकृति हमेशा आश्चर्य के लिए तैयार रहती है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए