पत्नी के अपहरण का वीडियो भेजकर मांगी फिरौती, सोशल मीडिया की दोस्ती ने फंसाया जाल

Indore, MP

राजगढ़ जिले में एक महिला के अपहरण और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के पति को व्हाट्सऐप पर वीडियो भेजा, जिसमें पत्नी खून से लथपथ कमरे में पड़ी दिख रही थी और मुंह-नाक से खून बह रहा था।

 साथ ही ऑडियो संदेश में धमकी दी गई कि 20 हजार रुपए नहीं दिए तो उसकी पत्नी की हत्या कर दी जाएगी।

अस्पताल जाने का बहाना कर निकली, नहीं लौटी

खिलचीपुर क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय महिला 12 अगस्त को घर से यह कहकर निकली कि वह अस्पताल जा रही है, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार ने तलाश की और गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच, पति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल, वीडियो और ऑडियो संदेश आने लगे।

पति से मांगी 20 हजार की फिरौती

16 अगस्त को महिला के पति को एक युवक का कॉल आया। उसने धमकी दी कि 20 हजार रुपए नहीं दिए तो पत्नी की जान ले ली जाएगी। जब पति ने पैसे देने से असमर्थता जताई, तो उसे वीडियो भेजा गया जिसमें महिला बुरी हालत में नजर आ रही थी।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती बनी जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी रवि कुमार से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और वह उस पर भरोसा कर बैठी। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वह 12 अगस्त को घर छोड़कर रवि के पास दिल्ली चली गई। बाद में उसे सूरत ले जाया गया, जहां पैसों की मांग की गई और इंकार करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया।

पीटकर वीडियो भेजे, पैसों की मांग की

महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसकी तलाशी ली, जिसमें छिपाए हुए 30 हजार रुपए उनके हाथ लग गए। इसके बाद उन्होंने उसका वीडियो बनाकर पति को भेजा और बार-बार कॉल करके रुपए की मांग करने लगे। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे सूरत के एक अस्पताल में छोड़कर भाग गए।

महिला ने पति को की कॉल, वापस लौटी

17 अगस्त को महिला ने खुद पति को कॉल कर बताया कि वह सूरत में है और अस्पताल से बाहर निकाल दी गई है। इसके बाद पति ने संपर्क कर उसे इंदौर आने के लिए कहा। अगले दिन पुलिस और पति की मदद से महिला को सुरक्षित वापस लाया गया।

पीड़िता बोली- “बच्चों के लिए गलत फैसला किया”

घर लौटने के बाद महिला ने रोते हुए कहा कि उसने सोशल मीडिया की दोस्ती पर भरोसा कर गलती की। उसका कहना था कि वह बच्चों को भी अपने साथ ले जाने का सोच रही थी, लेकिन सब कुछ खो दिया।

पुलिस जांच में बयान बदल रही महिला

खिलचीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मवाई ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला खुद ही घर छोड़कर गई थी और वापस भी खुद लौटी है। हालांकि वह अपने बयानों में बदलाव कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी के अपहरण का वीडियो भेजकर मांगी फिरौती, सोशल मीडिया की दोस्ती ने फंसाया जाल

Indore, MP

 साथ ही ऑडियो संदेश में धमकी दी गई कि 20 हजार रुपए नहीं दिए तो उसकी पत्नी की हत्या कर दी जाएगी।

अस्पताल जाने का बहाना कर निकली, नहीं लौटी

खिलचीपुर क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय महिला 12 अगस्त को घर से यह कहकर निकली कि वह अस्पताल जा रही है, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार ने तलाश की और गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच, पति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल, वीडियो और ऑडियो संदेश आने लगे।

पति से मांगी 20 हजार की फिरौती

16 अगस्त को महिला के पति को एक युवक का कॉल आया। उसने धमकी दी कि 20 हजार रुपए नहीं दिए तो पत्नी की जान ले ली जाएगी। जब पति ने पैसे देने से असमर्थता जताई, तो उसे वीडियो भेजा गया जिसमें महिला बुरी हालत में नजर आ रही थी।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती बनी जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी रवि कुमार से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और वह उस पर भरोसा कर बैठी। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वह 12 अगस्त को घर छोड़कर रवि के पास दिल्ली चली गई। बाद में उसे सूरत ले जाया गया, जहां पैसों की मांग की गई और इंकार करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया।

पीटकर वीडियो भेजे, पैसों की मांग की

महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसकी तलाशी ली, जिसमें छिपाए हुए 30 हजार रुपए उनके हाथ लग गए। इसके बाद उन्होंने उसका वीडियो बनाकर पति को भेजा और बार-बार कॉल करके रुपए की मांग करने लगे। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे सूरत के एक अस्पताल में छोड़कर भाग गए।

महिला ने पति को की कॉल, वापस लौटी

17 अगस्त को महिला ने खुद पति को कॉल कर बताया कि वह सूरत में है और अस्पताल से बाहर निकाल दी गई है। इसके बाद पति ने संपर्क कर उसे इंदौर आने के लिए कहा। अगले दिन पुलिस और पति की मदद से महिला को सुरक्षित वापस लाया गया।

पीड़िता बोली- “बच्चों के लिए गलत फैसला किया”

घर लौटने के बाद महिला ने रोते हुए कहा कि उसने सोशल मीडिया की दोस्ती पर भरोसा कर गलती की। उसका कहना था कि वह बच्चों को भी अपने साथ ले जाने का सोच रही थी, लेकिन सब कुछ खो दिया।

पुलिस जांच में बयान बदल रही महिला

खिलचीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मवाई ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला खुद ही घर छोड़कर गई थी और वापस भी खुद लौटी है। हालांकि वह अपने बयानों में बदलाव कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sending-a-video-of-his-wifes-kidnapping-and-asked-for/article-30943

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.