- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बुरहानपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता गन सिंह पटेल का निधन, 25 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार
बुरहानपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता गन सिंह पटेल का निधन, 25 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार
Burhanpur, MP
बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता गन सिंह पटेल का रविवार सुबह निधन हो गया। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
अंतिम संस्कार 25 अगस्त को
परिवार के अनुसार, गन सिंह पटेल का अंतिम संस्कार सोमवार, 25 अगस्त को सुबह 11 बजे उनके गृहग्राम चिखल्या बोरी बुजुर्ग में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से पूरे आदिवासी समाज और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।
राजनीतिक सफर
पटेल लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे। वर्ष 2018-19 में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने शिवसेना से चुनाव लड़ा। उस चुनाव में कांग्रेस से सुमित्रा कास्डेकर और भाजपा से मंजू दादू मैदान में थीं। हालांकि वे चुनाव हार गए, लेकिन बाद में पुनः भाजपा में लौट आए और सक्रिय राजनीति में बने रहे।
नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पटेल के निधन की सूचना मिलते ही बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता भी उपस्थित रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए