छतरपुर में पटवारी और दोस्त की संदिग्ध मौत से सनसनी, BJP नेता पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Chhatarpur, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सूरजपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी प्राण सिंह (50) और दूसरा उनका करीबी मित्र छन्नू यादव (45) शामिल हैं। दोनों के शव खेत में स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास मिले। परिजनों ने घटना को हत्या करार देते हुए साजिश की आशंका जताई है।

मामले को और भी गंभीर बना दिया है मृतक पटवारी की पत्नी पार्वती आदिवासी के आरोपों ने, जो भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं। पार्वती ने सीधे तौर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया पर ट्रांसफर करवाने और न्याय नहीं दिलाने के आरोप लगाए हैं।

खेत में मिली दो लाशें, शरीर पर चोट के निशान

गुरुवार शाम दोनों मृतक खेत की ओर गए थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार उनका फोन बंद आ रहा था और खराब मौसम के कारण तलाश भी नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो दोनों बेहोशी की हालत में मिले। अस्पताल पहुंचते ही पटवारी को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं छन्नू का शव मौके से बरामद किया गया।

शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

परिजनों और बेटे कमलेश सिंह ने दावा किया कि प्राण सिंह के गले पर और छन्नू के कान व पैरों पर खून के निशान थे। यह साफ तौर पर मारपीट और हत्या की ओर इशारा करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

भाजपा नेता पत्नी ने उठाए राजनीतिक साजिश के सवाल

प्राण सिंह की पत्नी पार्वती आदिवासी, जो भाजपा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पति का ट्रांसफर विधायक पटेरिया के लेटर पैड पर हुआ था। उनका दावा है कि आदिवासी होने के कारण कोई भी उनकी बात नहीं सुन रहा और यह पूरी घटना राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकती है।

विधायक ने कहा- ट्रांसफर रोकने की कोशिश की थी

विधायक अरविंद पटेरिया ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने प्राण सिंह का ट्रांसफर रुकवाने की कोशिश की थी लेकिन कलेक्टर जिले से बाहर थे। विधायक ने यह भी कहा कि वह खुद पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे और हरसंभव सहयोग कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा- हर एंगल से हो रही जांच

बमीठा थाने के टीआई आशुतोष श्रुतिया के अनुसार, दोनों शव एक निर्माणाधीन मकान में मिले हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है और परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में पटवारी और दोस्त की संदिग्ध मौत से सनसनी, BJP नेता पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Chhatarpur, MP

मामले को और भी गंभीर बना दिया है मृतक पटवारी की पत्नी पार्वती आदिवासी के आरोपों ने, जो भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं। पार्वती ने सीधे तौर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया पर ट्रांसफर करवाने और न्याय नहीं दिलाने के आरोप लगाए हैं।

खेत में मिली दो लाशें, शरीर पर चोट के निशान

गुरुवार शाम दोनों मृतक खेत की ओर गए थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार उनका फोन बंद आ रहा था और खराब मौसम के कारण तलाश भी नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो दोनों बेहोशी की हालत में मिले। अस्पताल पहुंचते ही पटवारी को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं छन्नू का शव मौके से बरामद किया गया।

शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

परिजनों और बेटे कमलेश सिंह ने दावा किया कि प्राण सिंह के गले पर और छन्नू के कान व पैरों पर खून के निशान थे। यह साफ तौर पर मारपीट और हत्या की ओर इशारा करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

भाजपा नेता पत्नी ने उठाए राजनीतिक साजिश के सवाल

प्राण सिंह की पत्नी पार्वती आदिवासी, जो भाजपा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पति का ट्रांसफर विधायक पटेरिया के लेटर पैड पर हुआ था। उनका दावा है कि आदिवासी होने के कारण कोई भी उनकी बात नहीं सुन रहा और यह पूरी घटना राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकती है।

विधायक ने कहा- ट्रांसफर रोकने की कोशिश की थी

विधायक अरविंद पटेरिया ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने प्राण सिंह का ट्रांसफर रुकवाने की कोशिश की थी लेकिन कलेक्टर जिले से बाहर थे। विधायक ने यह भी कहा कि वह खुद पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे और हरसंभव सहयोग कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा- हर एंगल से हो रही जांच

बमीठा थाने के टीआई आशुतोष श्रुतिया के अनुसार, दोनों शव एक निर्माणाधीन मकान में मिले हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है और परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sensation-bjp-leader-wife-made-serious-allegations-against-mla-in/article-25709

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.