कटनी में सनसनीखेज हमला: चाकुओं से दो युवकों की हत्या, एक गंभीर घायल

Katni, MP

कटनी शहर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हमला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौपाटी इलाके में हुआ, जो थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान गायत्री नगर निवासी रोशन सिंह (23 वर्ष) पिता गुलाब सिंह और उत्कर्ष दुबे (22 वर्ष) पिता राजा दुबे के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक विनेश (20 वर्ष) पिता शिवनारायण गम्भीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमला सागर और तातुली नामक युवकों द्वारा किया गया, जो घटना के बाद से फरार हैं। तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में सनसनीखेज हमला: चाकुओं से दो युवकों की हत्या, एक गंभीर घायल

Katni, MP

यह हमला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौपाटी इलाके में हुआ, जो थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान गायत्री नगर निवासी रोशन सिंह (23 वर्ष) पिता गुलाब सिंह और उत्कर्ष दुबे (22 वर्ष) पिता राजा दुबे के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक विनेश (20 वर्ष) पिता शिवनारायण गम्भीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमला सागर और तातुली नामक युवकों द्वारा किया गया, जो घटना के बाद से फरार हैं। तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sensational-attack-in-katni-kills-two-youths-with-a-serious/article-29040

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.