- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा : अमरैया टोला में युवक की निर्मम हत्या, चार संदिग्ध हिरासत में
रीवा : अमरैया टोला में युवक की निर्मम हत्या, चार संदिग्ध हिरासत में
Rewa, MP
रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरैया टोला में बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मृतक की पहचान और घटना की जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम दूआरी निवासी विकास द्विवेदी उर्फ पिंटू परोहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे अमरैया टोला में अज्ञात हमलावरों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
अवैध शराब कारोबार से जुड़ रही कड़ियां
जांच में जो प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार अमरैया टोला में वीरेंद्र उर्फ बबली कोरी द्वारा एक अस्थायी झोपड़ी बनाई गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस झोपड़ी में अवैध रूप से शराब बेची और पिलाई जाती थी। बताया जा रहा है कि इसी झोपड़ी को किसी ने बीती रात आग के हवाले कर दिया था।
संदेह है कि झोपड़ी जलाने की इस घटना में मृतक पिंटू परोहा की भूमिका हो सकती है, जिससे विवाद की स्थिति बनी और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
मृतक पर पहले से दर्ज थे आपराधिक मामले
सूत्रों के अनुसार, मृतक विकास द्विवेदी उर्फ पिंटू परोहा पर पूर्व में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। ऐसे में हत्या के पीछे आपसी रंजिश, अवैध गतिविधियों से जुड़ा विवाद या पुरानी दुश्मनी भी संभावित कारण मानी जा रही है।
जांच जारी, जल्द होगा खुलासा
पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए