- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- Video : सिलेंडर और दाल भी सुरक्षित नहीं! भोपाल में कांग्रेस नेता के घर चोरी, CCTV से खुलासा
Video : सिलेंडर और दाल भी सुरक्षित नहीं! भोपाल में कांग्रेस नेता के घर चोरी, CCTV से खुलासा
BHOPAL, MP
राजधानी भोपाल के आनंद नगर स्थित सिद्धार्थ लेक सिटी में चोरी की एक और वारदात सामने आई है। इस बार शिकार बने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह परिहार, जिनके घर 9 जून की सुबह चोरी हुई।
परिहार के मुताबिक, यह दूसरी बार है जब उनके घर में सेंध लगी है, लिहाजा उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल FIR दर्ज करवाई।
परिहार को आशंका थी कि इस गैंग ने भोपाल में अन्य जगहों पर भी कई चोरियां की हैं। इसी आधार पर पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौकी प्रभारी संतोष रघुवंशी ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कराई।
सिर्फ 2 मिनट में वारदात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हालांकि इस बार चोर ज्यादा सामान नहीं ले जा पाए। तड़के सुबह होने के कारण पोर्च में रखा एक गैस सिलेंडर और 30 किलो तुअर दाल की बोरी ही हाथ लगी। लेकिन मुद्दा सिर्फ चोरी की कीमत का नहीं था — परिहार ने बताया कि उनकी कॉलोनी में अक्सर साइकिल, मोबाइल, लैपटॉप और घरेलू सामान की चोरी होती है, लेकिन पुलिस अब तक किसी चोर को पकड़ नहीं पाई थी।
घर में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। रिकॉर्डिंग से पता चला कि चोर सिर्फ दो मिनट में सफाई से चोरी कर निकल गए। साथ ही 4 जून को इन्हीं चोरों द्वारा की गई रेकी की फुटेज भी सामने आई।
गोल्ड मेडलिस्ट डॉग 'काया' ने खोला राज, आरोपी कॉलोनी में कर रहे थे पुताई का काम
फॉरेंसिक टीम के अधिकारी राजेश भाबर और उनकी टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से इलाके की सर्चिंग की। गोल्ड मेडलिस्ट डॉग ‘काया’ की मदद से यह जानकारी मिली कि चोर कॉलोनी के एक मकान में पेंटिंग का काम कर रहे थे। शक के घेरे में आए इरफान, सलमान और साहिल के नाम सामने आए।
कॉलोनी के मैन गेट पर लगे कैमरों की फुटेज से यह स्पष्ट हो गया कि चोरी करने वाला शख्स इरफान ही था। इसके बाद आनंद नगर पुलिस चौकी के ASI अजय बाजपेई ने 10 जून को काम के बहाने से इरफान को बुलवाया और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इरफान ने न सिर्फ अपना गुनाह कबूला बल्कि अपने साथी रोहित और अन्य चोरियों का भी खुलासा किया। अगले ही दिन, 11 जून को रोहित भी पकड़ा गया और चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।
सफल संयुक्त कार्रवाई, कई चोरियों से उठा पर्दा
इस तरह फरियादी योगेन्द्र सिंह परिहार, पिपलानी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महज 48 घंटों में शातिर चोर गिरफ़्तार किए गए। अब पुलिस की आगे की जांच से यह सामने आ सकता है कि यह गिरोह भोपाल में और कितनी चोरियों में शामिल रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
<span class="t-red">Video : सिलेंडर और दाल भी सुरक्षित नहीं!</span> भोपाल में कांग्रेस नेता के घर चोरी, CCTV से खुलासा