कड़ाके की ठंड का दौर; कोहरे की चादर में लिपटे कई जिले, 50 मीटर रह गई दृश्यता

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम ने अंगड़ाई ली है। IMD ने चेतावनी जारी की है। कई जिलों में शीतलहर के साथ शीत दिवस का अलर्ट जारी हुआ है। भोपाल, उज्जैन समेत कई जिले कोहरे की चादर में लिपटे हैं। यहां दृश्यता केवल 50 मीटर रह गई है। ग्वालियर, मुरैना समेत चंबल के कई इलाकों में भी कोहरे का अलर्ट है।

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठिठुरन महसूस हुई। राजधानी भोपाल में देर तक घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। खासकर भोपाल, राजगढ़ और उज्जैन में दृश्यता मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी के स्तर में कमी और तापमान में गिरावट आने के कारण कोहरे की स्थिति बनी है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं ने कोहरे को और भी घना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार यह कोहरा अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।

यहां इतनी रह गई दृश्यता

भोपाल, राजगढ़ और उज्जैन और रतलाम में इतना घना कोहरा था कि दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। ग्वालियर, रतलाम और नर्मदापुरम में दृश्यता 200 मीटर रह गई है। रायसेन और इंदौर में दृश्यता 500 मीटर रही, जबकि इंदौर में यह एक किलोमीटर दर्ज की गई। खजुराहो और नौगांव में 500 मीटर दृश्यता रही और रीवा व मंडला में एक किलोमीटर की दृश्यता रही।

इतना रहा न्यूनतम तापमान

इसके साथ ही प्रदेश की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रायसेन में 6, राजगढ़ में 6.4, ग्वालियर में 7.6, भोपाल में 6.8, जबलपुर में 7, नौगांव में 6, रीवा में 5.4, सतना में 7.5, उमरिया में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो भोपाल में 25.4, ग्वालियर में 24.3, इंदौर में 25.4, उज्जैन में 27 और जबलपुर में 23.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की इन जिलों में चेतावनी

मौसम विभाग ने रायसेन, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, आगर मालवा, सीहोर, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पाला भी पड़ सकता है और शीतल दिन रह सकता है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नीमच जिलों में मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है, यहां पाला पड़ सकता है और शीतल दिन रह सकता है। मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिले में भी हल्के से लेकर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कड़ाके की ठंड का दौर; कोहरे की चादर में लिपटे कई जिले, 50 मीटर रह गई दृश्यता

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठिठुरन महसूस हुई। राजधानी भोपाल में देर तक घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। खासकर भोपाल, राजगढ़ और उज्जैन में दृश्यता मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी के स्तर में कमी और तापमान में गिरावट आने के कारण कोहरे की स्थिति बनी है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं ने कोहरे को और भी घना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार यह कोहरा अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।

यहां इतनी रह गई दृश्यता

भोपाल, राजगढ़ और उज्जैन और रतलाम में इतना घना कोहरा था कि दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। ग्वालियर, रतलाम और नर्मदापुरम में दृश्यता 200 मीटर रह गई है। रायसेन और इंदौर में दृश्यता 500 मीटर रही, जबकि इंदौर में यह एक किलोमीटर दर्ज की गई। खजुराहो और नौगांव में 500 मीटर दृश्यता रही और रीवा व मंडला में एक किलोमीटर की दृश्यता रही।

इतना रहा न्यूनतम तापमान

इसके साथ ही प्रदेश की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रायसेन में 6, राजगढ़ में 6.4, ग्वालियर में 7.6, भोपाल में 6.8, जबलपुर में 7, नौगांव में 6, रीवा में 5.4, सतना में 7.5, उमरिया में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो भोपाल में 25.4, ग्वालियर में 24.3, इंदौर में 25.4, उज्जैन में 27 और जबलपुर में 23.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की इन जिलों में चेतावनी

मौसम विभाग ने रायसेन, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, आगर मालवा, सीहोर, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पाला भी पड़ सकता है और शीतल दिन रह सकता है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नीमच जिलों में मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है, यहां पाला पड़ सकता है और शीतल दिन रह सकता है। मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिले में भी हल्के से लेकर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/severe-cold-period-many-districts-wrapped-in-fog-visibility-reduced/article-6853

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.