प्रदेश के कई जिलों में सुबह से छाया कोहरा, 15 जनवरी तक बूंदाबांदी के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को सुबह से भोपाल समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद मौसम साफ होगा।

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी होने से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है वहीं सोमवार को सुबह से भोपाल समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद मौसम साफ होगा। मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।  वहीं, 15 जनवरी को आधे एमपी में बादल और बूंदाबांदी होने का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर भी इसमें शामिल हैं। रविवार को बैतूल, दमोह, रीवा, सतना और उमरिया में बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिर गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे।

दिन के तापमान में आई गिरावट
प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। रविवार को भोपाल में 5.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 21.8 डिग्री पर आ गया। यहां सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर तक रही। दूसरी ओर, रात के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। बैतूल में बूंदाबांदी होने के बाद पारा 23.2 डिग्री पर आ गया। गुना में एक ही दिन में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां पर अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा 20 डिग्री रहा। रविवार सुबह यहां घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर दर्ज की गई। इंदौर में 22.4 डिग्री, उज्जैन में 22.5 डिग्री और जबलपुर में 20.5 डिग्री रहा।
 
दिन में उमरिया सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 18 डिग्री पहुंच गया। सतना-गुना में 18.2 डिग्री, दमोह में 18.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18.8 डिग्री, खजुराहो में 19.6 डिग्री, सिवनी में 19.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 20 डिग्री, शिवपुरी में 21 डिग्री, नौगांव में 21.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 22 डिग्री, रायसेन में 22.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 23.3 डिग्री, सागर में 23.6 डिग्री और धार में 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बर्फीली हवाओं का भी असर
उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं का भी असर बना हुआ है। रविवार को 260 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। हालांकि, रात में थोड़ी राहत है और ज्यादातर शहरों में पारा बढ़ गया है।

प्रदेश में 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

13 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरेना, भिंड और दतिया में कोहरा रहेगा।

14 जनवरी: इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में हल्की बारिश हो सकती है।

16 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और अशोकनगर में बादल और बूंदाबांदी के आसार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

प्रदेश के कई जिलों में सुबह से छाया कोहरा, 15 जनवरी तक बूंदाबांदी के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी होने से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है वहीं सोमवार को सुबह से भोपाल समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद मौसम साफ होगा। मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।  वहीं, 15 जनवरी को आधे एमपी में बादल और बूंदाबांदी होने का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर भी इसमें शामिल हैं। रविवार को बैतूल, दमोह, रीवा, सतना और उमरिया में बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिर गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे।

दिन के तापमान में आई गिरावट
प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। रविवार को भोपाल में 5.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 21.8 डिग्री पर आ गया। यहां सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर तक रही। दूसरी ओर, रात के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। बैतूल में बूंदाबांदी होने के बाद पारा 23.2 डिग्री पर आ गया। गुना में एक ही दिन में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां पर अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा 20 डिग्री रहा। रविवार सुबह यहां घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर दर्ज की गई। इंदौर में 22.4 डिग्री, उज्जैन में 22.5 डिग्री और जबलपुर में 20.5 डिग्री रहा।
 
दिन में उमरिया सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 18 डिग्री पहुंच गया। सतना-गुना में 18.2 डिग्री, दमोह में 18.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18.8 डिग्री, खजुराहो में 19.6 डिग्री, सिवनी में 19.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 20 डिग्री, शिवपुरी में 21 डिग्री, नौगांव में 21.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 22 डिग्री, रायसेन में 22.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 23.3 डिग्री, सागर में 23.6 डिग्री और धार में 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बर्फीली हवाओं का भी असर
उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं का भी असर बना हुआ है। रविवार को 260 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। हालांकि, रात में थोड़ी राहत है और ज्यादातर शहरों में पारा बढ़ गया है।

प्रदेश में 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

13 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरेना, भिंड और दतिया में कोहरा रहेगा।

14 जनवरी: इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में हल्की बारिश हो सकती है।

16 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और अशोकनगर में बादल और बूंदाबांदी के आसार है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shadow-fog-from-morning-in-many-districts-of-the-state/article-7601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.