- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- व्हाट्सएप पर अनजान लड़की की बेशर्मी भरी बातें, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर
व्हाट्सएप पर अनजान लड़की की बेशर्मी भरी बातें, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगा 78000 का चूना
INDORE, MP
इंदौर में साइबर अपराधियों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सेक्सटॉर्शन का शिकार बना कर 78 हजार रुपये ठग लिए। अंजान युवती की व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। युवक ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने जांच प्रारंभ की।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने युवक को ब्लैकमेल कर 78 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो कॉल पर बातों में उलझाया
पीड़ित युवक ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर एक अनजान युवती का वीडियो कॉल आया। युवती ने बातचीत के दौरान उसे आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया और इस दौरान उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। युवक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसे जाल में फंसाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल करने की धमकी
कुछ देर बाद युवती ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसकी वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। युवती और उसके साथियों ने युवक पर लगातार दबाव बनाया और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। बदनामी के डर से युवक घबरा गया और आरोपियों के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में 15 बार ट्रांजैक्शन कर कुल 78 हजार रुपये भेज दिए।
साइबर हेल्पलाइन में दर्ज की शिकायत
इसके बावजूद आरोपियों की मांग बढ़ती रही और वे और ज्यादा पैसे मांगने लगे। युवक को तब एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। उसने हिम्मत जुटाकर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके अलावा, उसने एरोड्रम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच शुरु कर दी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक हमने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए