शारजाह-इंदौर फ्लाइट सातवें दिन भी रद्द, यूएई से उड़ानें प्रभावित; यात्रियों को चार्टर फ्लाइट में महंगे टिकट का सहारा

इंदौर (म.प्र.)

On

इंदौर: मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत आने वाली कई नियमित उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। इसी क्रम में शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट गुरुवार को लगातार सातवें दिन भी रद्द रही। उड़ान निरस्त होने से इंदौर और मध्य प्रदेश के कई यात्रियों को लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के मुताबिक, शारजाह-इंदौर रूट की फ्लाइट लगातार रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ रहा है। नियमित उड़ानों के बंद होने के कारण लोग मजबूरन चार्टर फ्लाइट्स का सहारा ले रहे हैं, जिनमें किराया सामान्य से चार से पांच गुना तक अधिक लिया जा रहा है।

कटारिया ने बताया कि यूएई के कुछ एयरपोर्ट से भारत के लिए सीमित उड़ानें शुरू हुई हैं। हाल ही में शारजाह से कोच्चि के लिए एक नियमित फ्लाइट संचालित हुई, लेकिन इंदौर के लिए सेवा अभी शुरू नहीं की गई है। इससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को अन्य शहरों के जरिए यात्रा करनी पड़ रही है।

वर्तमान स्थिति में कई ट्रेवल कंपनियां दुबई, शारजाह, अबू धाबी और फुजैरा से भारत के विभिन्न शहरों के लिए चार्टर फ्लाइट्स चला रही हैं। इन विशेष उड़ानों के टिकट 80 से 85 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं, जो सामान्य किराए से काफी अधिक हैं।

कटारिया के अनुसार अलहिंद एयरलाइन ने स्पाइसजेट का विमान बुक कर फुजैरा से दिल्ली और मुंबई के लिए चार्टर फ्लाइट तय की है। वहीं सतगुरु ट्रेवल्स ने एयर इंडिया के विमान से रसअलखेमा से मुंबई के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था की है, ताकि फंसे हुए यात्रियों को भारत लौटने में मदद मिल सके।

इस बीच दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने वहां के हालात को सामान्य बताया है। मिडिल ईस्ट दुबई के चेयरमैन चंद्रशेखर भाटिया ने कहा कि शहर में कार्यालय खुले हैं और दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। स्थानीय प्रशासन और समुदाय फंसे हुए यात्रियों की सहायता कर रहे हैं।

इंदौर के आठ लोगों का एक समूह भी हाल ही में दुबई में चार दिन तक फंसा रहा। समूह के सदस्य संजय गोयल ने बताया कि वे 2 मार्च को भारत लौटने वाले थे, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण वापस नहीं आ सके। बाद में उन्होंने फुजैरा से मुंबई के लिए चार्टर फ्लाइट में करीब 85 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट बुक करवाई और भारत पहुंचे।

उड़ानों में अनिश्चितता के कारण टिकटों के दाम भी तेजी से बदल रहे हैं। 7 मार्च को दुबई से मुंबई की सीधी उड़ानों का किराया 61 हजार से 1.18 लाख रुपए तक पहुंच गया था। अगले दिनों में भी किराया 18 हजार से लेकर 1.09 लाख रुपए तक दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्रीय हालात सामान्य होने के बाद ही नियमित उड़ानों का संचालन पूरी तरह बहाल हो सकेगा। फिलहाल यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों और चार्टर सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2026 By Nitin Trivedi

शारजाह-इंदौर फ्लाइट सातवें दिन भी रद्द, यूएई से उड़ानें प्रभावित; यात्रियों को चार्टर फ्लाइट में महंगे टिकट का सहारा

इंदौर (म.प्र.)

इंदौर: मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत आने वाली कई नियमित उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। इसी क्रम में शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट गुरुवार को लगातार सातवें दिन भी रद्द रही। उड़ान निरस्त होने से इंदौर और मध्य प्रदेश के कई यात्रियों को लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के मुताबिक, शारजाह-इंदौर रूट की फ्लाइट लगातार रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ रहा है। नियमित उड़ानों के बंद होने के कारण लोग मजबूरन चार्टर फ्लाइट्स का सहारा ले रहे हैं, जिनमें किराया सामान्य से चार से पांच गुना तक अधिक लिया जा रहा है।

कटारिया ने बताया कि यूएई के कुछ एयरपोर्ट से भारत के लिए सीमित उड़ानें शुरू हुई हैं। हाल ही में शारजाह से कोच्चि के लिए एक नियमित फ्लाइट संचालित हुई, लेकिन इंदौर के लिए सेवा अभी शुरू नहीं की गई है। इससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को अन्य शहरों के जरिए यात्रा करनी पड़ रही है।

वर्तमान स्थिति में कई ट्रेवल कंपनियां दुबई, शारजाह, अबू धाबी और फुजैरा से भारत के विभिन्न शहरों के लिए चार्टर फ्लाइट्स चला रही हैं। इन विशेष उड़ानों के टिकट 80 से 85 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं, जो सामान्य किराए से काफी अधिक हैं।

कटारिया के अनुसार अलहिंद एयरलाइन ने स्पाइसजेट का विमान बुक कर फुजैरा से दिल्ली और मुंबई के लिए चार्टर फ्लाइट तय की है। वहीं सतगुरु ट्रेवल्स ने एयर इंडिया के विमान से रसअलखेमा से मुंबई के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था की है, ताकि फंसे हुए यात्रियों को भारत लौटने में मदद मिल सके।

इस बीच दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने वहां के हालात को सामान्य बताया है। मिडिल ईस्ट दुबई के चेयरमैन चंद्रशेखर भाटिया ने कहा कि शहर में कार्यालय खुले हैं और दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। स्थानीय प्रशासन और समुदाय फंसे हुए यात्रियों की सहायता कर रहे हैं।

इंदौर के आठ लोगों का एक समूह भी हाल ही में दुबई में चार दिन तक फंसा रहा। समूह के सदस्य संजय गोयल ने बताया कि वे 2 मार्च को भारत लौटने वाले थे, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण वापस नहीं आ सके। बाद में उन्होंने फुजैरा से मुंबई के लिए चार्टर फ्लाइट में करीब 85 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट बुक करवाई और भारत पहुंचे।

उड़ानों में अनिश्चितता के कारण टिकटों के दाम भी तेजी से बदल रहे हैं। 7 मार्च को दुबई से मुंबई की सीधी उड़ानों का किराया 61 हजार से 1.18 लाख रुपए तक पहुंच गया था। अगले दिनों में भी किराया 18 हजार से लेकर 1.09 लाख रुपए तक दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्रीय हालात सामान्य होने के बाद ही नियमित उड़ानों का संचालन पूरी तरह बहाल हो सकेगा। फिलहाल यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों और चार्टर सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sharjah-indore-flight-canceled-for-the-seventh-day-flights-from-uae/article-47663

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.