जबलपुर में खामेनेई के समर्थन में सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

जबलपुर (म.प्र.)

On

कैंडल रैली में लगे ‘हर घर से निकलेगा खामेनेई’ के नारे, इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जताया विरोध

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार देर रात शिया समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के समर्थन में कैंडल रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने खामेनेई की तस्वीरें और मोमबत्तियां हाथों में लेकर नारे लगाए। रैली में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया और ‘तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ तथा ‘शिया-सुन्नी भाई-भाई’ जैसे नारे लगाए गए।

यह प्रदर्शन शहर के बेलबाग और फूटाताल चौराहे से शुरू होकर मुमताज बिल्डिंग तक निकाला गया। करीब दो किलोमीटर लंबी इस रैली का आयोजन अंजुमन निदा-ए-इस्लाम के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन के दौरान समुदाय के लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ भी नाराजगी जताई। कई प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए और उन्हें इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराया।

प्रदर्शन के बाद शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने देश की राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत से शिया समुदाय और अन्य समर्थकों में गहरी नाराजगी है। इसे मानवता के खिलाफ बताया गया और कहा गया कि इस तरह की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा हैं।

अंजुमन से जुड़े जव्वार हुसैन जैदी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की जाती है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाली के लिए पहल करने की मांग की। उनके अनुसार युद्ध से हमेशा आम नागरिकों को नुकसान होता है और किसी भी देश को इसका लाभ नहीं मिलता।

रैली में शामिल सकीना फातिमा ने कहा कि खामेनेई के विचारों ने मुस्लिम समुदाय को एकजुट होने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि शिया और सुन्नी समुदाय के बीच भाईचारे का संदेश दुनिया के सामने रखा जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कई लोग तिरंगा झंडा भी लेकर चल रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि भारत एक शांति प्रिय देश है और विश्व मंच पर उसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए भारत को मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

शिया समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री से भी अपील की कि वे अमेरिका और इजरायल पर दबाव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहल करें, ताकि युद्ध और हिंसा को रोका जा सके।

स्थानीय प्रशासन की अनुमति से निकाली गई इस रैली के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

-------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shia-community-took-to-the-streets-in-jabalpur-in-support/article-47817

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.