ओरियंट पेपर मिल में बड़ा हादसा: मशीन में फंसने से शिफ्ट इंचार्ज की मौत

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले स्थित एशिया के दूसरे सबसे बड़े कागज कारखाने ओरियंट पेपर मिल (OPM) में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है।

बुधवार को OPM के टिशू सेक्शन नंबर-3 में तैनात शिफ्ट इंचार्ज मनीष सिंह पेपर मशीन की रिमाइंडर यूनिट में फंस गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मिल परिसर में हड़कंप मच गया। मजदूरों और कर्मचारियों में आक्रोश है और वे लगातार मिल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

तीन दिन पहले भी हुआ था हादसा

बताया जा रहा है कि महज तीन दिन पहले भी इसी मिल में एक और हादसा हुआ था, जिसमें फिटर राकेश पांडे टिपर मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल राकेश का इलाज शहडोल के एक निजी अस्पताल में जारी है।

जांच के घेरे में सुरक्षा मानक

लगातार हो रही घटनाओं ने OPM की कार्य प्रणाली और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मिल में मशीनों की नियमित जांच नहीं होती और सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जाती है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और मिल प्रबंधन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिफ्ट इंचार्ज मनीष सिंह की मौत ने पूरे मिल कर्मचारियों और उनके परिवारों को सदमे में डाल दिया है। अब यह देखना होगा कि प्रबंधन इस घटना से क्या सबक लेता है और आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ओरियंट पेपर मिल में बड़ा हादसा: मशीन में फंसने से शिफ्ट इंचार्ज की मौत

Shahdol, MP

बुधवार को OPM के टिशू सेक्शन नंबर-3 में तैनात शिफ्ट इंचार्ज मनीष सिंह पेपर मशीन की रिमाइंडर यूनिट में फंस गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मिल परिसर में हड़कंप मच गया। मजदूरों और कर्मचारियों में आक्रोश है और वे लगातार मिल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

तीन दिन पहले भी हुआ था हादसा

बताया जा रहा है कि महज तीन दिन पहले भी इसी मिल में एक और हादसा हुआ था, जिसमें फिटर राकेश पांडे टिपर मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल राकेश का इलाज शहडोल के एक निजी अस्पताल में जारी है।

जांच के घेरे में सुरक्षा मानक

लगातार हो रही घटनाओं ने OPM की कार्य प्रणाली और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मिल में मशीनों की नियमित जांच नहीं होती और सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जाती है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और मिल प्रबंधन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिफ्ट इंचार्ज मनीष सिंह की मौत ने पूरे मिल कर्मचारियों और उनके परिवारों को सदमे में डाल दिया है। अब यह देखना होगा कि प्रबंधन इस घटना से क्या सबक लेता है और आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shift-incharge-dies-due-to-big-accident-in-the-orient/article-28653

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.