- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी: पति ने डंडे से पत्नी की हत्या, मासूम बच्चों के सामने वारदात
शिवपुरी: पति ने डंडे से पत्नी की हत्या, मासूम बच्चों के सामने वारदात
Shivpuri, MP
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार रात को पति ने पत्नी पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात घर में मौजूद तीन छोटे बच्चों के सामने हुई।
विवाद के बाद हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय बनवारी कुशवाह और उसकी पत्नी सीमा (25 वर्ष) के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। रविवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर बनवारी ने डंडे से सीमा के सिर पर वार कर दिया। चोट गहरी लगने से महिला मौके पर ही बेहोश हो गई।
सुबह पलंग पर मिला शव
सोमवार सुबह परिजनों ने देखा कि सीमा खून से लथपथ पलंग पर मृत पड़ी हुई है। पास में खून सना डंडा भी मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति बनवारी कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए