शिवपुरी की बेटी रचेगी इतिहास ! पहली बार राष्ट्रपति भवन के अंदर लेंगी सात फेरे, महामहिम की सुरक्षा में हैं तैनात

JAGRAN DESK

देश की राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात शिवपुरी की बेटी 12 फरवरी को अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे लेंगी. मदर टेरेसा क्राउन प्रांगण में राष्ट्रपति की मौजूदगी में उनकी शादी होगी. गिने-चुने मेहमान शामिल होंगे.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात है, लेकिन गर्व की बात यह है कि उसकी शादी खुद राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने जा रही है. यह शादी 12 फरवरी को होनी है और इसके लिए राष्ट्रपति भवन परिसर में मौजूद मदर टेरेसा क्राउन परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि इस तरह की शादी राष्ट्रपति भवन में पहली बार आयोजित की जा रही है जो कि अपने आप में शिवपुरी की बेटी पूनम के लिए गर्व की बात है.

राष्ट्रपति भवन में पदस्थ हैं पूनम

शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात हैं. वे सीआरपीएफ में महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं. वहीं राष्ट्रपति भवन में PSO के पद पर ड्यूटी कर रही हैं. देश की राष्ट्रपति पूनम के कामकाज से बेहद खुश हैं और यही वजह है कि जब उन्हें इस बात की खबर लगी कि पूनम की शादी होनी है तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन में विवाह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. यह शादी बेहद खास है क्योंकि राष्ट्रपति भवन में शादी का समारोह होना है, वह भी खुद राष्ट्रपति जैसी महान हस्ती  की मौजूदगी में.

शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता का विवाह जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होने जा रहा है. यह शादी अवनीश कुमार और पूनम दोनों के लिए बेहद खास है और देश में चर्चा का विषय भी है. 

कौन है पूनम गुप्ता

शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता के पिता नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं. असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया है. उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से बी.एड. की परीक्षा भी पास की. वे जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर की पूर्व छात्रा रही हैं.

पूनम ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल किया था और सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का सपना साकार किया.

वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था. इसके अलावा देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के बेहद करीबी मानी जाती हैं . उनके कामकाज और व्यवस्था राष्ट्रपति को प्रभावित करती हैं, यही वजह है कि उनकी शादी खुद राष्ट्रपति की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में 12 फरवरी को होगी. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी की बेटी रचेगी इतिहास ! पहली बार राष्ट्रपति भवन के अंदर लेंगी सात फेरे, महामहिम की सुरक्षा में हैं तैनात

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात है, लेकिन गर्व की बात यह है कि उसकी शादी खुद राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने जा रही है. यह शादी 12 फरवरी को होनी है और इसके लिए राष्ट्रपति भवन परिसर में मौजूद मदर टेरेसा क्राउन परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि इस तरह की शादी राष्ट्रपति भवन में पहली बार आयोजित की जा रही है जो कि अपने आप में शिवपुरी की बेटी पूनम के लिए गर्व की बात है.

राष्ट्रपति भवन में पदस्थ हैं पूनम

शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात हैं. वे सीआरपीएफ में महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं. वहीं राष्ट्रपति भवन में PSO के पद पर ड्यूटी कर रही हैं. देश की राष्ट्रपति पूनम के कामकाज से बेहद खुश हैं और यही वजह है कि जब उन्हें इस बात की खबर लगी कि पूनम की शादी होनी है तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन में विवाह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. यह शादी बेहद खास है क्योंकि राष्ट्रपति भवन में शादी का समारोह होना है, वह भी खुद राष्ट्रपति जैसी महान हस्ती  की मौजूदगी में.

शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता का विवाह जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होने जा रहा है. यह शादी अवनीश कुमार और पूनम दोनों के लिए बेहद खास है और देश में चर्चा का विषय भी है. 

कौन है पूनम गुप्ता

शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता के पिता नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं. असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया है. उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से बी.एड. की परीक्षा भी पास की. वे जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर की पूर्व छात्रा रही हैं.

पूनम ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल किया था और सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का सपना साकार किया.

वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था. इसके अलावा देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के बेहद करीबी मानी जाती हैं . उनके कामकाज और व्यवस्था राष्ट्रपति को प्रभावित करती हैं, यही वजह है कि उनकी शादी खुद राष्ट्रपति की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में 12 फरवरी को होगी. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivpuris-daughter-will-create-history-for-the-first-time-seven/article-9072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.