- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 'जिसे सब ठुकरा दें उसे अपनाते हैं भोलेशंकर', बड़वाले महादेव मंदिर में शिवराज ने खींचा रथ
'जिसे सब ठुकरा दें उसे अपनाते हैं भोलेशंकर', बड़वाले महादेव मंदिर में शिवराज ने खींचा रथ
BHOPAL, MP
देशभर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री शिवराज भोपाल के बड़ महादेव मंदिर पहुंचे.
आज पूरे देश में शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. सुबह से ही शिव मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है. राजधानी भोपाल में भी गुफा मंदिर और अन्य शिव मंदिरों में काफी संख्या में भक्त पहुंचे. राजधानी के सबसे प्राचीन बड़ वाले महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना किया. इस क्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल के बड़ महादेव मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने रथ खींचकर शिव बारात कार्यक्रम की शुरुआत की.
शिवराज बोले-जिसे सब ठुकरा दें, उसे अपनाते हैं महादेव
राजधानी भोपाल के प्राचीन बढ़वाले महादेव मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दर्शन किए प्राचीन समय से मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे उनके साथ भोपाल सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय भी पहुंचे. सभी ने महादेव के दर्शन-पूजन किए. इसके बाद रथ को खींचा. इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भगवान शंकर अद्भुत भगवान हैं. दुनिया में जिसको सब ठुकरा दें, उसको भी भोले शंकर अपनाते हैं. उन्होंने कहा कि भूत, पिशाच, देवता, दानव सब पर उनका आशीर्वाद बरसता है.
आज शिव और शक्ति के मिलन का दिन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व के कल्याण के लिए जो अपने गले में विष धारण कर ले, ऐसे नीलकंठ भगवान भोलेशंकर है. आज तो महाशिवरात्रि है, मतलब शिव और शक्ति के मिलन का दिन. आज भगवान भोलेशंकर की बारात यहां से निकलेगी. भगवान भोले शंकर और मां पार्वती सब पर कृपा आशीर्वाद की वर्षा करें. सब सुखी, सब निरोगी हों, सबका मंगल और कल्याण हो.
शिव का मतलब ही कल्याणकारी है. हम अगर भगवान शिव के भक्त हैं, तो हम सबका कल्याण करें, सबकी सेवा करें, किसी को दुख न दें. लोगों के कष्ट हरे, यही भगवान भोलेशंकर की असली पूजा है. मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं.
सफल हुआ GIS का प्रोग्राम
इसके साथ ही भोपाल में दो दिन चले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीआईएस का सफल प्रोग्राम हुआ है. प्रदेश बहुत तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़ रहा है, इसके लिए बधाई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए