'किसानों के लाडले नहीं हैं शिवराज...', एक बार फिर जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना

JAGRAN DESK

कांग्रेस ने जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा, किसान लगातार परेशान हैं और जब वो अपने हक के लिए आगे आएंगे, तभी ऐसे झूठे नामकरण समाप्त होंगे.

राज्यसभा में स्पीकर जगदीप धनखड़ ने बीते दिनों कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की तारीफ करते हुए कहा, 'लाडली बहनों का भाई अब किसानों का लाडला हो गया है. इसे लेकर अब मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "किसान लगातार परेशान हैं और जब वो अपने हक के लिए आगे आएंगे, तभी ऐसे झूठे नामकरण समाप्त होंगे."

जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, "माफ करो महामहिम-महाराज, किसानों के "लाडले" नहीं हैं शिवराज. खाद की कमी, बीज का अभाव, फसल खरीदी में देरी, बिचौलियों का दखल, कृषि ऋण माफी में देरी, फसल बीमा की दिक्कतें, उपज भंडारण में अव्यवस्था, बिजली-पानी से जुड़ी समस्या, प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप, कृषि नवाचारों में कमी की कहानी. एक नहीं, मप्र में ही ऐसी हजारों समस्याएं हैं. लगता है, किसान जब हक की हुंकार भरेंगे, शायद तभी 'झूठे' नामकरण मिटेंगे."

दो दिन पहले मांगा था इस्तीफा 
वहीं, इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों की स्थिति और किसान आंदोलन पर पूछे गए सवालों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री का इस्तीफा मांगा था. जीतू पटवारी ने दावा किया था कि उपराष्ट्रपति ने शिवराज सिंह चौहान को झूठ बोलने वाला नेता करार दिया और यह बयान बीजेपी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति के बयान के बाद शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए उनकी नैतिक जिम्मेदारी तय करने की बात की. जीतू पटवारी ने शिवराज के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, "अगर उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के कृषि मंत्री की पोल खोली है, तो यह एक गंभीर मामला है. ऐसे में मंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस्तीफा दें."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

'किसानों के लाडले नहीं हैं शिवराज...', एक बार फिर जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना

JAGRAN DESK

राज्यसभा में स्पीकर जगदीप धनखड़ ने बीते दिनों कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की तारीफ करते हुए कहा, 'लाडली बहनों का भाई अब किसानों का लाडला हो गया है. इसे लेकर अब मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "किसान लगातार परेशान हैं और जब वो अपने हक के लिए आगे आएंगे, तभी ऐसे झूठे नामकरण समाप्त होंगे."

जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, "माफ करो महामहिम-महाराज, किसानों के "लाडले" नहीं हैं शिवराज. खाद की कमी, बीज का अभाव, फसल खरीदी में देरी, बिचौलियों का दखल, कृषि ऋण माफी में देरी, फसल बीमा की दिक्कतें, उपज भंडारण में अव्यवस्था, बिजली-पानी से जुड़ी समस्या, प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप, कृषि नवाचारों में कमी की कहानी. एक नहीं, मप्र में ही ऐसी हजारों समस्याएं हैं. लगता है, किसान जब हक की हुंकार भरेंगे, शायद तभी 'झूठे' नामकरण मिटेंगे."

दो दिन पहले मांगा था इस्तीफा 
वहीं, इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों की स्थिति और किसान आंदोलन पर पूछे गए सवालों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री का इस्तीफा मांगा था. जीतू पटवारी ने दावा किया था कि उपराष्ट्रपति ने शिवराज सिंह चौहान को झूठ बोलने वाला नेता करार दिया और यह बयान बीजेपी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति के बयान के बाद शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए उनकी नैतिक जिम्मेदारी तय करने की बात की. जीतू पटवारी ने शिवराज के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, "अगर उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के कृषि मंत्री की पोल खोली है, तो यह एक गंभीर मामला है. ऐसे में मंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस्तीफा दें."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivraj-is-not-the-darling-of-farmers-once-again-jitu/article-4930

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.