पदयात्रा में परिवार संग उतरे शिवराज: ऑक्सफोर्ड पास बहू अमानत भी साथ, बोले- मेरा लक्ष्य विकसित भारत, बाकी पार्टी जाने

vidisha, MP

On

केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लाड़कुई गांव से पदयात्रा की शुरुआत की।

इस पदयात्रा में उनके साथ पूरा परिवार – पत्नी साधना सिंह, बेटा कार्तिकेय और बहू अमानत भी ग्रामीण सड़कों पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। खास बात यह रही कि बहू अमानत, जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं, पहली बार इस तरह की राजनीतिक गतिविधि में शामिल हुईं।

"यह सिर्फ यात्रा नहीं, विकसित भारत की ओर जनजागरण है" – शिवराज

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शिवराज ने पदयात्रा के उद्देश्य पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है – विकसित भारत। हम उसी को जन-जन तक ले जा रहे हैं। सरकार अकेले विकास नहीं कर सकती, समाज को भी आगे आना होगा।"

उन्होंने कहा, "यह यात्रा गांवों को विकसित बनाने की दिशा में एक जन-जागरण है, जिसमें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लोग खुद को विकसित भारत के इस अभियान से जोड़ रहे हैं।"

परिवार के साथ बहू की पहली सक्रिय भागीदारी

जब शिवराज से पूछा गया कि बहू अमानत की यह पहली पदयात्रा है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "यहां कोई अलग परिवार नहीं है, पूरा समाज ही एक परिवार है। सबका लक्ष्य है विकसित भारत।"

मंच पर शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, विधायक रमाकांत भार्गव, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व जिला अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। कार्तिकेय और अमानत कुछ देर तक मंच पर खड़े रहे, फिर बाद में कार्यकर्ताओं द्वारा कुर्सियां लगाए जाने पर बैठे। वे भी जनता का अभिवादन करते दिखे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

जब शिवराज से पूछा गया कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं हैं, तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "मेरा उद्देश्य विकसित भारत है, बाकी पार्टी जाने। हम अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं।"

शिवराज ने बताया विकसित भारत का सपना

सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "विकसित भारत का मतलब है, गांव-गांव में सड़क, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था। उन्नत खेती, महिलाओं का सम्मान, बच्चों की बेहतर शिक्षा, हर हाथ को काम और हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाएं – यही सपना है हमारा विकसित भारत।"

राजनीति से आगे सामाजिक जुड़ाव की झलक

शिवराज की यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी का भी प्रतीक बन गई है, जहां नेता का परिवार भी समाज के साथ मिलकर चल रहा है। विशेषकर बहू अमानत की उपस्थिति यह संदेश देती है कि भारत का शिक्षित युवा वर्ग भी अब सामाजिक सेवा और ग्रामीण विकास की ओर रुझान दिखा रहा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By Nitin Trivedi

पदयात्रा में परिवार संग उतरे शिवराज: ऑक्सफोर्ड पास बहू अमानत भी साथ, बोले- मेरा लक्ष्य विकसित भारत, बाकी पार्टी जाने

vidisha, MP

इस पदयात्रा में उनके साथ पूरा परिवार – पत्नी साधना सिंह, बेटा कार्तिकेय और बहू अमानत भी ग्रामीण सड़कों पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। खास बात यह रही कि बहू अमानत, जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं, पहली बार इस तरह की राजनीतिक गतिविधि में शामिल हुईं।

"यह सिर्फ यात्रा नहीं, विकसित भारत की ओर जनजागरण है" – शिवराज

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शिवराज ने पदयात्रा के उद्देश्य पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है – विकसित भारत। हम उसी को जन-जन तक ले जा रहे हैं। सरकार अकेले विकास नहीं कर सकती, समाज को भी आगे आना होगा।"

उन्होंने कहा, "यह यात्रा गांवों को विकसित बनाने की दिशा में एक जन-जागरण है, जिसमें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लोग खुद को विकसित भारत के इस अभियान से जोड़ रहे हैं।"

परिवार के साथ बहू की पहली सक्रिय भागीदारी

जब शिवराज से पूछा गया कि बहू अमानत की यह पहली पदयात्रा है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "यहां कोई अलग परिवार नहीं है, पूरा समाज ही एक परिवार है। सबका लक्ष्य है विकसित भारत।"

मंच पर शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, विधायक रमाकांत भार्गव, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व जिला अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। कार्तिकेय और अमानत कुछ देर तक मंच पर खड़े रहे, फिर बाद में कार्यकर्ताओं द्वारा कुर्सियां लगाए जाने पर बैठे। वे भी जनता का अभिवादन करते दिखे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

जब शिवराज से पूछा गया कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं हैं, तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "मेरा उद्देश्य विकसित भारत है, बाकी पार्टी जाने। हम अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं।"

शिवराज ने बताया विकसित भारत का सपना

सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "विकसित भारत का मतलब है, गांव-गांव में सड़क, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था। उन्नत खेती, महिलाओं का सम्मान, बच्चों की बेहतर शिक्षा, हर हाथ को काम और हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाएं – यही सपना है हमारा विकसित भारत।"

राजनीति से आगे सामाजिक जुड़ाव की झलक

शिवराज की यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी का भी प्रतीक बन गई है, जहां नेता का परिवार भी समाज के साथ मिलकर चल रहा है। विशेषकर बहू अमानत की उपस्थिति यह संदेश देती है कि भारत का शिक्षित युवा वर्ग भी अब सामाजिक सेवा और ग्रामीण विकास की ओर रुझान दिखा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivraj-oxford-pass-daughter-in-law-amanat-who-came-out-with-family/article-22257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.