रतलाम में बोले शिवराज सिंह- लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी, नेता में अहंकार हो तो वह सेवक नहीं

Bhopal

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी। साथ ही, "लखपति दीदी" अभियान को भी तेजी से बढ़ाया जाएगा। शिवराज ने कहा कि वह 5 लाख से अधिक नए घर स्वीकृत कर लोगों को आवास देने जा रहे हैं।

 शिवराज ने खुद को जनता का सेवक बताते हुए कहा, "नेता में अगर अहंकार हो तो वह सेवक नहीं हो सकता। लोकतंत्र में जनता सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सभी जनता के सेवक हैं। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है।"

लखपति दीदी अभियान का विस्तार

शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में "लखपति दीदी" अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने रायसेन जिले के कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए। भोजपुर क्षेत्र में अब तक 6000 से ज्यादा बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है।

गरीबों के लिए आवास का वादा

शिवराज ने भरोसा दिलाया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना घर के नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि वे भोजपुर क्षेत्र में पहले ही 6600 से अधिक मकान दे चुके हैं और अब पूरे मध्यप्रदेश में 5 लाख नए मकान स्वीकृत किए जाएंगे। जिनका नाम पहले सूची में नहीं था, उनके लिए भी नए सर्वे के जरिए नाम जोड़े गए हैं। शिवराज ने कहा, "चिंता मत करो, जिसका कच्चा मकान है, उसे पक्का घर जरूर मिलेगा।"

कांग्रेस पर तीखा हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा, "पहले सड़कों की ऐसी हालत थी कि गड्ढे में सड़क ढूंढनी पड़ती थी। अब क्षेत्र में सिक्स लेन रोड बन रहे हैं। गरीब कल्याण का महायज्ञ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है।" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गांव-गांव में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज ने कहा, "जो भी इस हरकत में शामिल हैं, चाहे धरती के किसी भी कोने में छिप जाएं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आतंकवाद का सफाया होकर रहेगा।"

लाड़ली बहना योजना अब देशव्यापी

शिवराज सिंह चौहान ने गर्व से कहा कि लाड़ली बहना योजना अब सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे पूरे देश में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि कोई भी बहन गरीब नहीं रहेगी। बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में बोले शिवराज सिंह- लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी, नेता में अहंकार हो तो वह सेवक नहीं

Bhopal

 शिवराज ने खुद को जनता का सेवक बताते हुए कहा, "नेता में अगर अहंकार हो तो वह सेवक नहीं हो सकता। लोकतंत्र में जनता सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सभी जनता के सेवक हैं। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है।"

लखपति दीदी अभियान का विस्तार

शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में "लखपति दीदी" अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने रायसेन जिले के कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए। भोजपुर क्षेत्र में अब तक 6000 से ज्यादा बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है।

गरीबों के लिए आवास का वादा

शिवराज ने भरोसा दिलाया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना घर के नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि वे भोजपुर क्षेत्र में पहले ही 6600 से अधिक मकान दे चुके हैं और अब पूरे मध्यप्रदेश में 5 लाख नए मकान स्वीकृत किए जाएंगे। जिनका नाम पहले सूची में नहीं था, उनके लिए भी नए सर्वे के जरिए नाम जोड़े गए हैं। शिवराज ने कहा, "चिंता मत करो, जिसका कच्चा मकान है, उसे पक्का घर जरूर मिलेगा।"

कांग्रेस पर तीखा हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा, "पहले सड़कों की ऐसी हालत थी कि गड्ढे में सड़क ढूंढनी पड़ती थी। अब क्षेत्र में सिक्स लेन रोड बन रहे हैं। गरीब कल्याण का महायज्ञ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है।" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गांव-गांव में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज ने कहा, "जो भी इस हरकत में शामिल हैं, चाहे धरती के किसी भी कोने में छिप जाएं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आतंकवाद का सफाया होकर रहेगा।"

लाड़ली बहना योजना अब देशव्यापी

शिवराज सिंह चौहान ने गर्व से कहा कि लाड़ली बहना योजना अब सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे पूरे देश में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि कोई भी बहन गरीब नहीं रहेगी। बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivraj-singh-said-in-ratlam-ladli-bahna-yojana-will-continue/article-18808

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.