पीएम मोदी पर शिवराज की किताब आज लॉन्च, शशि थरूर समेत कई नेताओं को न्योता

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

शिवराज सिंह चौहान की किताब ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का आज दिल्ली में विमोचन होगा। कार्यक्रम में कई बड़े नेता शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने लम्बे राजनीतिक और व्यक्तिगत अनुभवों को एक किताब के रूप में पेश किया है। इस पुस्तक का नाम है 'अपनापन: नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव', और इसका विमोचन मंगलवार सुबह दिल्ली के पूसा में NASC कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे शुरू होगा। भाजपा और एनडीए से जुड़े कई बड़े नेता और अन्य दलों के नेता भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भी निमंत्रण मिला है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

कहा जा रहा है कि इस किताब में शिवराज सिंह चौहान ने 1991 से लेकर अब तक मोदी जी के साथ के अपने अनुभवों को विस्तार से लिखा है। उनका कहना है कि यह केवल एक राजनीतिक किताब नहीं है, बल्कि 35 वर्षों की रिश्ते, संवाद और कार्यशैली को करीब से देखने का एक अनुभव है। शिवराज के अनुसार, उन्होंने नरेंद्र मोदी के कर्मठ स्वभाव, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता का गहराई से अनुभव किया है। किताब में एकता यात्रा का भी जिक्र है, जो मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में हुई थी, जिसमें नरेंद्र मोदी का संगठनात्मक योगदान महत्वपूर्ण था। उस समय के कई अनुभव भी पुस्तक में शामिल किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी आमंत्रित हैं। एनडीए के सभी सांसदों को निमंत्रण भेजा गया है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा में शिवराज सिंह चौहान की सक्रिय भूमिका और संगठन में उनके प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह किताब खासतौर पर युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें दिखाया गया है कि किस तरह समर्पण, तपस्या और लोगों से जुड़ाव के जरिए बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। किताब में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, नीति निर्माण और प्रशासनिक सोच के कई पहलुओं को व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। हाल के लोकसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पद मिला था। तभी से वह राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2026 By Rohit.P

पीएम मोदी पर शिवराज की किताब आज लॉन्च, शशि थरूर समेत कई नेताओं को न्योता

भोपाल (म.प्र.)

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने लम्बे राजनीतिक और व्यक्तिगत अनुभवों को एक किताब के रूप में पेश किया है। इस पुस्तक का नाम है 'अपनापन: नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव', और इसका विमोचन मंगलवार सुबह दिल्ली के पूसा में NASC कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे शुरू होगा। भाजपा और एनडीए से जुड़े कई बड़े नेता और अन्य दलों के नेता भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भी निमंत्रण मिला है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

कहा जा रहा है कि इस किताब में शिवराज सिंह चौहान ने 1991 से लेकर अब तक मोदी जी के साथ के अपने अनुभवों को विस्तार से लिखा है। उनका कहना है कि यह केवल एक राजनीतिक किताब नहीं है, बल्कि 35 वर्षों की रिश्ते, संवाद और कार्यशैली को करीब से देखने का एक अनुभव है। शिवराज के अनुसार, उन्होंने नरेंद्र मोदी के कर्मठ स्वभाव, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता का गहराई से अनुभव किया है। किताब में एकता यात्रा का भी जिक्र है, जो मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में हुई थी, जिसमें नरेंद्र मोदी का संगठनात्मक योगदान महत्वपूर्ण था। उस समय के कई अनुभव भी पुस्तक में शामिल किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी आमंत्रित हैं। एनडीए के सभी सांसदों को निमंत्रण भेजा गया है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा में शिवराज सिंह चौहान की सक्रिय भूमिका और संगठन में उनके प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह किताब खासतौर पर युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें दिखाया गया है कि किस तरह समर्पण, तपस्या और लोगों से जुड़ाव के जरिए बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। किताब में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, नीति निर्माण और प्रशासनिक सोच के कई पहलुओं को व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। हाल के लोकसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पद मिला था। तभी से वह राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivrajs-book-on-pm-modi-launched-today-invitation-to-many/article-54220

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.