इनकम टैक्स की रेड में चौंकाने वाला खुलासा, सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में कई बड़े मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के नाम

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के भोपाल में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। इसमें बड़े अधिकारियों और मंत्रियों की जमीनें सामने आई हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 18 दिसंबर को छापेमारी की थी। जिसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा की संपत्ति अटैच की गई है। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की भी इसमें संलिप्तता पाई गई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट से जुड़ा एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इस प्रोजेक्ट में कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की जमीनें शामिल होने की बात सामने आई है। इनकम टैक्स (आईटी) ने 18 दिसंबर को इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 375 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है।

इस प्रोजेक्ट में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के दोनों बेटों, हर्ष देवड़ा और अन्य के नाम पर जमीन खरीदी गई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह और सीहोर विधायक सुदेश राय की भी इस प्रोजेक्ट में जमीन होने की बात सामने आई है। इस मामले में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा की संपत्तियों को अटैच कर दिया गया है। राजेश शर्मा पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप है।

पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का भी नाम

भू-राजस्व विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से जमीन से जुड़ी गड़बड़ी का पता चलता है। पिछले कई सालों में रातीबड़, मेंडोरा, नीलबड़, मेंडोरी जैसे इलाकों में बेशकीमती जमीनें खरीदी गईं। हाल ही में अधिकारियों को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और उनकी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी के दस्तावेज मिले थे। यह सारी खरीद-फरोख्त बिल्डर राजेश शर्मा और उसके सहयोगियों के माध्यम से हुई थी। राजेश शर्मा पर हुई कार्रवाई में कई और अधिकारियों, नेताओं, व्यापारियों और अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

52 ठिकानों पर की थी छापेमारी

जांच में पता चला है कि नियमों को ताक पर रखकर यह जमीनें खरीदी गईं। राजेश शर्मा के जरिए इकबाल सिंह बैंस ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी। त्रिशूल, क्वालिटी और ईशान बिल्डर के कुल 52 ठिकानों पर छापेमारी में आयकर विभाग को 10 करोड़ रुपये नकद भी मिले। इसके साथ ही 25 लॉकर और सोना भी बरामद हुआ। बड़ी संख्या में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। यह जांच अभी जारी है और इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

विपक्ष ने जमकर साधा निशाना

इस मामले में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जनता भी इस मामले पर सरकार से जवाब मांग रही है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नया मोड़ आता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

इनकम टैक्स की रेड में चौंकाने वाला खुलासा, सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में कई बड़े मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के नाम

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट से जुड़ा एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इस प्रोजेक्ट में कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की जमीनें शामिल होने की बात सामने आई है। इनकम टैक्स (आईटी) ने 18 दिसंबर को इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 375 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है।

इस प्रोजेक्ट में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के दोनों बेटों, हर्ष देवड़ा और अन्य के नाम पर जमीन खरीदी गई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह और सीहोर विधायक सुदेश राय की भी इस प्रोजेक्ट में जमीन होने की बात सामने आई है। इस मामले में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा की संपत्तियों को अटैच कर दिया गया है। राजेश शर्मा पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप है।

पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का भी नाम

भू-राजस्व विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से जमीन से जुड़ी गड़बड़ी का पता चलता है। पिछले कई सालों में रातीबड़, मेंडोरा, नीलबड़, मेंडोरी जैसे इलाकों में बेशकीमती जमीनें खरीदी गईं। हाल ही में अधिकारियों को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और उनकी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी के दस्तावेज मिले थे। यह सारी खरीद-फरोख्त बिल्डर राजेश शर्मा और उसके सहयोगियों के माध्यम से हुई थी। राजेश शर्मा पर हुई कार्रवाई में कई और अधिकारियों, नेताओं, व्यापारियों और अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

52 ठिकानों पर की थी छापेमारी

जांच में पता चला है कि नियमों को ताक पर रखकर यह जमीनें खरीदी गईं। राजेश शर्मा के जरिए इकबाल सिंह बैंस ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी। त्रिशूल, क्वालिटी और ईशान बिल्डर के कुल 52 ठिकानों पर छापेमारी में आयकर विभाग को 10 करोड़ रुपये नकद भी मिले। इसके साथ ही 25 लॉकर और सोना भी बरामद हुआ। बड़ी संख्या में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। यह जांच अभी जारी है और इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

विपक्ष ने जमकर साधा निशाना

इस मामले में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जनता भी इस मामले पर सरकार से जवाब मांग रही है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नया मोड़ आता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shocking-revelation-in-income-tax-raid-names-of-many-big/article-7106

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.