- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : महाअष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, उज्जैन जाएंगे सीएम, वन विहार कल से बनेगा नो-व्हीकल जोन,...
MP : महाअष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, उज्जैन जाएंगे सीएम, वन विहार कल से बनेगा नो-व्हीकल जोन, राजधानी में प्रदर्शनी
BHOPAL, MP
आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन यानी महाअष्टमी पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। प्रदेशभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
उज्जैन दौरे पर मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2:40 बजे भोपाल से रवाना होकर उज्जैन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वन विहार बनेगा नो-व्हीकल जोन
भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब पार्क में निजी वाहन नहीं जा सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क प्रबंधन ने 40 गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की है। प्रबंधन का कहना है कि कई बार पर्यटक अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाकर न सिर्फ अन्य लोगों को बल्कि जानवरों को भी परेशान करते हैं। इस वजह से नो-व्हीकल जोन का निर्णय लिया गया है।
एमपी ट्रांसको को मिला पहला स्थान
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय स्थित ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित 12वें भोपाल विज्ञान मेले में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) को शासकीय वर्ग में पहला स्थान मिला। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कंपनी को बधाई दी।
राजधानी में चित्र प्रदर्शनी
नवरात्रि के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित जीपी बिड़ला संग्रहालय में विशेष छायाचित्र एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दर्शकों के लिए खुला रहेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए