- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दोस्त के सुसाइड के बाद से डिप्रेशन में था युवक, जहर खाकर दी जान
दोस्त के सुसाइड के बाद से डिप्रेशन में था युवक, जहर खाकर दी जान
BHOPAL, MP
भोपाल के शंकर नगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों का कहना है कि युवक अपने दोस्त की मौत के बाद से गहरे सदमे में था।
मामले की जांच कर रही छोला मंदिर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चैन सिंह (21) पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है, जो हम्माली का काम करता था। गुरुवार रात उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

दोस्त की खुदकुशी के बाद से था डिप्रेशन में
मृतक के रिश्तेदार अनिल मालवीय ने बताया कि 20 दिन पहले उसके एक दोस्त ने भी सुसाइड किया था, जिसके बाद से चैन सिंह मानसिक रूप से परेशान था। वह चुपचाप रहने लगा था और दोस्त व परिजनों से बातचीत भी कम कर दी थी। हालांकि, उसने कभी अपनी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।
चार साल पहले की थी लव मैरिज
चैन सिंह ने चार साल पहले नंदनी रावत से प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन साल की बेटी है। वह अपने परिवार के साथ ज्वाइंट फैमिली में रहता था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए