- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
सिंगरौली: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Singroli, MP
सरई थाना क्षेत्र के भरसेडी गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
यहां तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत कई मीटर तक घसीटता चला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा अचानक हुआ और आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया और निवास चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण किया।
युवक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह स्थानीय निवासी था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाइवा वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह और वाहन चालक की जिम्मेदारी को लेकर जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए