'तारीख पे तारीख से थक गई हूं सर...' कोर्ट से हारकर बुजुर्ग महिला आरोपी ने कबूल लिया गुनाह

Gwalior, MP

ग्वालियर कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई ट्रायल कोर्ट को सौंप दी. इसपर आरोपी बुजुर्ग महिला ने कहा कि सर केस लड़ते-लड़ते अब थक गई हूं. फिर सुनवाई होगी, गवाह होंगे. उसने पुलिस के आरोप स्वीकार कर लिए. इसके बाद ग्वालियर कोर्ट ने फटाफट फैसला सुना दिया.

कोर्ट की कार्यवाही में 'तारीख पर तारीख' का जुमला अक्सर सुनने को मिलता है. ग्वालियर कोर्ट  में सुनवाई के दौरान एक 71 साल की आरोपी महिला ने कोर्ट में कहा कि सर केस लड़ते-लड़ते थक गई हूं... दरअसल, महिला की पीड़ा तब बाहर आ गयी, जब उसके मामले में 11 साल बाद सुनवाई शुरू हुई, तो मजिस्ट्रेट ने केस को ट्रायल कोर्ट  में भेजने का आदेश दे दिया. इससे दुखी आरोपी ने कहा कि सर अब मैं केस लड़ते लड़ते थक गई हूं. मैं आरोप स्वीकार करती हूं. महिGWAला की उम्र और उसकी पीड़ा को देखते हुए कोर्ट ने एक दिन की सज़ा और दस हजार का जुर्माना लगाकर केस का फैसला तुरंत ही सुना दिया. 

गांजा से जुड़ा था केस

अपर लोक अभियोजक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त 2013 को ग्वालियर पुलिस ने बादामी बाई नामक महिला के गौशपुरा हजीरा स्थित घर से 1 किलोग्राम गांजा जब्त किया था. अभियोजन पक्ष के अनुसार, तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर को सूचना मिली थी कि बादामी बाई अपने घर में अवैध तरीके से गांजा रखे हुए है. पुरानी छावनी पुलिस ने छापा मारकर गांजा जब्त किया और बादामी को हिरासत में लिया. तौलने पर गांजा 950 किलोग्राम निकला. इसलिए मामले की ट्रायल मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई. 

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिया ट्रायल सौंपने का आदेश

पुलिस ने 11 सितम्बर 2013 को इस अपराध में मजिस्ट्रेट कोर्ट में चालान पेश किया. 11 साल तक इस मामले का ट्रायल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चलता रहा. लेकिन, जब ट्रायल के दौरान तौल पंचनामा देखा गया, तो पता चला कि ज़ब्त किये गए गांजे का कुल वजन एक किलो (बैग सहित) था. इस आधार पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केस को सुनवाई के लिए ट्रायल सौंपने का आदेश दिया. इससे 71 साल की बादामी दुखी हो गई. उसे चलने फिरने में दिक्कत होती है. उसके लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर लगाना सम्भव नहीं है. इसलिए एनडीपीएस की विशेष अदालत में आरोपी महिला ने कोर्ट से कहा -जज साहब, 11 साल मजिस्ट्रेट कोर्ट में 950 ग्राम गांजा का केस लड़ा. अब मामला वहां से यह कहते हुए विशेष न्यायालय एनडीपीएस भेज दिया गया कि ज़ब्त किये गांजे की मात्रा 1 किलो है. मुझे पुलिस द्वारा लगाए आरोप स्वीकार हैं. बोलते बोलते महिला भावुक हो गई. 

महिला की पीड़ा के आधार पर कम कर दी गई सजा

आखिरकार विशेष अदालत ने केस की परिस्थितियां और आरोपी महिला की आयु को देखते हुए गुरुवार को आरोपी बादामी बाई को एक दिन के कारावास की सजा दी और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर केस का फैसला सुनाया. महिला को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया, जहां से शुक्रवार को एक दिन की सजा पूरी होने के बाद उसे रिहा किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2024 By दैनिक जागरण

'तारीख पे तारीख से थक गई हूं सर...' कोर्ट से हारकर बुजुर्ग महिला आरोपी ने कबूल लिया गुनाह

Gwalior, MP

कोर्ट की कार्यवाही में 'तारीख पर तारीख' का जुमला अक्सर सुनने को मिलता है. ग्वालियर कोर्ट  में सुनवाई के दौरान एक 71 साल की आरोपी महिला ने कोर्ट में कहा कि सर केस लड़ते-लड़ते थक गई हूं... दरअसल, महिला की पीड़ा तब बाहर आ गयी, जब उसके मामले में 11 साल बाद सुनवाई शुरू हुई, तो मजिस्ट्रेट ने केस को ट्रायल कोर्ट  में भेजने का आदेश दे दिया. इससे दुखी आरोपी ने कहा कि सर अब मैं केस लड़ते लड़ते थक गई हूं. मैं आरोप स्वीकार करती हूं. महिGWAला की उम्र और उसकी पीड़ा को देखते हुए कोर्ट ने एक दिन की सज़ा और दस हजार का जुर्माना लगाकर केस का फैसला तुरंत ही सुना दिया. 

गांजा से जुड़ा था केस

अपर लोक अभियोजक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त 2013 को ग्वालियर पुलिस ने बादामी बाई नामक महिला के गौशपुरा हजीरा स्थित घर से 1 किलोग्राम गांजा जब्त किया था. अभियोजन पक्ष के अनुसार, तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर को सूचना मिली थी कि बादामी बाई अपने घर में अवैध तरीके से गांजा रखे हुए है. पुरानी छावनी पुलिस ने छापा मारकर गांजा जब्त किया और बादामी को हिरासत में लिया. तौलने पर गांजा 950 किलोग्राम निकला. इसलिए मामले की ट्रायल मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई. 

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिया ट्रायल सौंपने का आदेश

पुलिस ने 11 सितम्बर 2013 को इस अपराध में मजिस्ट्रेट कोर्ट में चालान पेश किया. 11 साल तक इस मामले का ट्रायल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चलता रहा. लेकिन, जब ट्रायल के दौरान तौल पंचनामा देखा गया, तो पता चला कि ज़ब्त किये गए गांजे का कुल वजन एक किलो (बैग सहित) था. इस आधार पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केस को सुनवाई के लिए ट्रायल सौंपने का आदेश दिया. इससे 71 साल की बादामी दुखी हो गई. उसे चलने फिरने में दिक्कत होती है. उसके लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर लगाना सम्भव नहीं है. इसलिए एनडीपीएस की विशेष अदालत में आरोपी महिला ने कोर्ट से कहा -जज साहब, 11 साल मजिस्ट्रेट कोर्ट में 950 ग्राम गांजा का केस लड़ा. अब मामला वहां से यह कहते हुए विशेष न्यायालय एनडीपीएस भेज दिया गया कि ज़ब्त किये गांजे की मात्रा 1 किलो है. मुझे पुलिस द्वारा लगाए आरोप स्वीकार हैं. बोलते बोलते महिला भावुक हो गई. 

महिला की पीड़ा के आधार पर कम कर दी गई सजा

आखिरकार विशेष अदालत ने केस की परिस्थितियां और आरोपी महिला की आयु को देखते हुए गुरुवार को आरोपी बादामी बाई को एक दिन के कारावास की सजा दी और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर केस का फैसला सुनाया. महिला को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया, जहां से शुक्रवार को एक दिन की सजा पूरी होने के बाद उसे रिहा किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sir-i-am-tired-of-date-after-date-after-losing/article-1520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.