फ्लाईओवर का प्रतीकात्मक उद्घाटन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर चला वाटर कैनन: जबलपुर में 50 से ज्यादा गिरफ्तार, विरोध में नारेबाजी

Jabalpur, MP

राजनीतिक खींचतान के बीच जबलपुर में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब फ्लाईओवर ब्रिज के प्रतीकात्मक उद्घाटन के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पानी की बौछारों से तितर-बितर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिसके विरोध में मौके पर तेज नारेबाजी भी हुई।

 राजनीतिक रस्साकशी के बीच जनता का फ्लाईओवर अधर में

करीब 1100 करोड़ रुपए की लागत से बना 7 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर ब्रिज मार्च में लोकार्पण के लिए तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक विधिवत उद्घाटन नहीं हो पाया है। मंत्री राकेश सिंह और सांसद आशीष दुबे के बीच कथित श्रेय विवाद को इस देरी की वजह बताया जा रहा है।

 कांग्रेस ने दी थी 4 दिन की चेतावनी, किया प्रतीकात्मक उद्घाटन

कांग्रेस नेताओं ने 4 दिन पहले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि फ्लाईओवर का लोकार्पण नहीं हुआ तो वे जनता की ओर से उसका उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और फ्लाईओवर पर बैनर-पोस्टर लगाकर उद्घाटन की तैयारी करने लगे।

 पुलिस की सख्ती: वॉटर कैनन से खदेड़ा, दर्जनों कार्यकर्ता हिरासत में

उपद्रव की आशंका के मद्देनज़र पुलिस बल मौके पर पहले से ही तैनात था। जैसे ही कार्यकर्ता फ्लाईओवर पर चढ़े, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उन्हें पीछे हटाया, और इसके बाद 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और मौके पर नारेबाजी की।

 कांग्रेस का आरोप – सरकार फ्लाईओवर को लेकर कर रही है नौटंकी

घटनास्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार इस फ्लाईओवर पर सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। जबकि जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि पुल को तत्काल आम जनता के लिए खोला जाए, अन्यथा विरोध प्रदर्शन और उग्र रूप ले सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

फ्लाईओवर का प्रतीकात्मक उद्घाटन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर चला वाटर कैनन: जबलपुर में 50 से ज्यादा गिरफ्तार, विरोध में नारेबाजी

Jabalpur, MP

 राजनीतिक रस्साकशी के बीच जनता का फ्लाईओवर अधर में

करीब 1100 करोड़ रुपए की लागत से बना 7 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर ब्रिज मार्च में लोकार्पण के लिए तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक विधिवत उद्घाटन नहीं हो पाया है। मंत्री राकेश सिंह और सांसद आशीष दुबे के बीच कथित श्रेय विवाद को इस देरी की वजह बताया जा रहा है।

 कांग्रेस ने दी थी 4 दिन की चेतावनी, किया प्रतीकात्मक उद्घाटन

कांग्रेस नेताओं ने 4 दिन पहले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि फ्लाईओवर का लोकार्पण नहीं हुआ तो वे जनता की ओर से उसका उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और फ्लाईओवर पर बैनर-पोस्टर लगाकर उद्घाटन की तैयारी करने लगे।

 पुलिस की सख्ती: वॉटर कैनन से खदेड़ा, दर्जनों कार्यकर्ता हिरासत में

उपद्रव की आशंका के मद्देनज़र पुलिस बल मौके पर पहले से ही तैनात था। जैसे ही कार्यकर्ता फ्लाईओवर पर चढ़े, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उन्हें पीछे हटाया, और इसके बाद 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और मौके पर नारेबाजी की।

 कांग्रेस का आरोप – सरकार फ्लाईओवर को लेकर कर रही है नौटंकी

घटनास्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार इस फ्लाईओवर पर सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। जबकि जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि पुल को तत्काल आम जनता के लिए खोला जाए, अन्यथा विरोध प्रदर्शन और उग्र रूप ले सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/slogans-raised-in-protest-against-more-than-50-arrested-in/article-24323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.