झोपड़ी वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार बने 'चौकीदार', सड़क पर देने लगे पहरा

RATLAM, MP

रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार फिर चर्चा में हैं. डोडियार ने अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ी है.

झोपड़ी वाले विधायक के नाम से मशहूर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शराब माफिया के खिलाफ जंग छेड़ दी है. पुलिस और आबकारी विभाग जब डायरी सिस्टम और अवैध शराब पर ब्रेक लगाने में नाकाम हो गया तो झोपड़ी वाले विधायक खुद चौकीदार बन गए. सैलाना विधायक ने सरवन क्षेत्र के बड़ी खुर्द गांव में शराब से भरी एक जीप पकड़ी. इसमें 7 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर भरी थी.

शराब से लदे वाहन के सामने रोड पर बैठे विधायक

शराब से लदी जीप को पकड़ने के बाद विधायक डोडियार सड़क पर ही वाहन के आगे बैठ गए. विधायक ने मौके पर ही सरवन थाना पुलिस को बुलाया. गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व भी विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रावटी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की गाड़ी पकड़ी थी. उन्होंने वाहन चालक को कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाकर पकड़ा था. इसके बाद रावटी थाना पुलिस ने 16 पेटी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया था. इसके बाद विधायक को सूचना मिली थी कि सरवन क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है. सरवन के समीप बड़ी खुर्द गांव में विधायक ने अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ा.

आदिवासी अंचलों में अवैध शराब बिक्री का आरोप

इस मामले में विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है "आदिवासी अंचल में शराब ठेकेदार ही डायरी सिस्टम से अवैध शराब गांव-गांव और मजरे टोले में सप्लाई कर रहे हैं. जब जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो जनप्रतिनिधि होने के नाते इस तरह की कार्रवाई तो करनी पड़ेगी." बता दें कि यह डायरी सिस्टम दरअसल शराब ठेकेदार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने एजेंट बनकर अवैध तरीके से बिकवाते हैं. आबकारी विभाग और पुलिस से शराब माफिया की साठगांठ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

झोपड़ी वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार बने 'चौकीदार', सड़क पर देने लगे पहरा

RATLAM, MP

झोपड़ी वाले विधायक के नाम से मशहूर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शराब माफिया के खिलाफ जंग छेड़ दी है. पुलिस और आबकारी विभाग जब डायरी सिस्टम और अवैध शराब पर ब्रेक लगाने में नाकाम हो गया तो झोपड़ी वाले विधायक खुद चौकीदार बन गए. सैलाना विधायक ने सरवन क्षेत्र के बड़ी खुर्द गांव में शराब से भरी एक जीप पकड़ी. इसमें 7 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर भरी थी.

शराब से लदे वाहन के सामने रोड पर बैठे विधायक

शराब से लदी जीप को पकड़ने के बाद विधायक डोडियार सड़क पर ही वाहन के आगे बैठ गए. विधायक ने मौके पर ही सरवन थाना पुलिस को बुलाया. गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व भी विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रावटी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की गाड़ी पकड़ी थी. उन्होंने वाहन चालक को कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाकर पकड़ा था. इसके बाद रावटी थाना पुलिस ने 16 पेटी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया था. इसके बाद विधायक को सूचना मिली थी कि सरवन क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है. सरवन के समीप बड़ी खुर्द गांव में विधायक ने अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ा.

आदिवासी अंचलों में अवैध शराब बिक्री का आरोप

इस मामले में विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है "आदिवासी अंचल में शराब ठेकेदार ही डायरी सिस्टम से अवैध शराब गांव-गांव और मजरे टोले में सप्लाई कर रहे हैं. जब जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो जनप्रतिनिधि होने के नाते इस तरह की कार्रवाई तो करनी पड़ेगी." बता दें कि यह डायरी सिस्टम दरअसल शराब ठेकेदार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने एजेंट बनकर अवैध तरीके से बिकवाते हैं. आबकारी विभाग और पुलिस से शराब माफिया की साठगांठ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/slum-mla-kamleshwar-dodiyar-became-watch-on-the-road/article-10528

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.