- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में घर-घर में लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर, मोबाइल-DTH की तरह रिचार्ज होंगे
भोपाल में घर-घर में लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर, मोबाइल-DTH की तरह रिचार्ज होंगे
BHOPAL, MP
जितना पैसा उतनी मिलेगी बिजली
भोपाल में स्मार्ट मीटर सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके तहत हर घर पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर भी मोबाइल की तरह इंटरनेट से चलेंगे। इन स्मार्ट मीटरों को मोबाइल व डीटीएच की तरह रिचार्ज करना होगा और जितने का रिचार्ज होगा उतनी ही बिजली का उपयोग उपभोक्ता कर पाएंगे।
मोबाइल-डीटीएच की तरह रिचार्ज होंगे मीटर
बिजली विभाग की तरफ से लगाए जाने वाले इन स्मार्ट मीटर की खास बात यह है कि बिजली की जितनी खपत होगी, उतना इनका रिचार्ज करना पड़ेगा। यानी साफ है कि जितने का रिचार्ज आप करोगे उतने पैसों की बिजली का उपयोग कर पाएंगे। मोबाइल और डीटीएच की तरह इन स्मार्ट मीटर को रिचार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए पिछले साल सितंबर में अंडरग्राउंड केबल बिछाने की शुरुआत भानपुर से की गई थी। स्मार्ट मीटर लगने से विभाग को दो फायदे होंगे। एक बिजली बिल बकाया नहीं होगा, दूसरा बिजली चोरी रुकेगी।
अपने आप कट जाएगी बिजली
भोपाल के अशोका गार्डन में बिजली मीटर लगा रहे कंपनी के कर्मचारी सचिन वर्मा, कपिल वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर होने के कारण बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के घर की बिजली सप्लाई ऑटोमेटिक बं
द हो जाएगी. उसे पुनः चालू करवाने के लिए उपभोक्ता को मोबाइल रिचार्ज की तरह मीटर रिचार्ज करना होगा.
नए मीटर में क्या रहेगा अंतर
पुराने मीटर में बिजली चोरी करने के लिए आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है, लेकिन स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता को बिजली फोन से रिचार्ज करने के बाद ही प्राप्त होगी. इसके अलावा पुराने मीटर में 100 यूनिट बिजली जलाने पर मीटर में बिजली कम दर्ज होती थी, लेकिन स्मार्ट मीटर में बिना रिचार्ज किए उपभोक्ता को बिजली नहीं मिल सकती. इसके अलावा स्मार्ट मीटर में रिचार्ज प्लान के अनुसार उपभोक्ता बिजली खपत कर सकेंगे. ऐसा करने से बिजली कंपनी को काफी नुकसान होने से बचत होगी. साथ ही स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता को यह जानकारी पहले से ही रहेगी कि कितनी बिजली बिल खपत करनी है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए