ट्रेन से 50 लाख की एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंचे तस्कर, बाहर स्वागत करने खड़ी थी पुलिस

Indore, MP

इंदौर पुलिस ने खतरनाक MDMA ड्रग्स सप्लाय करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 105 ग्राम मिला एमडीएमए.

शहर में लगातार मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. इसी बीच इंदौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 105 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. इस एमडी ड्रग्स की कीमत तकरीबन 50 लाख रु बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है.

ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस आमतौर पर सड़क मार्ग से आने वाले तस्करों की धर पकड़ करती है लेकिन इस बार ट्रेन व अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने वाले तस्करों को पकड़ा जा रहा है. शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी ट्रेन के माध्यम से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर आने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रोशन और राजू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 105 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है.

अब ड्रग्स खरीदने वाले पुलिस के निशाने पर

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजीव त्रिपाठी के मुताबिक, '' पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं और यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों आरोपी संभवत: गुजरात या राजस्थान से इस ड्रग्स को लेकर आए थे और इंदौर में सप्लाई करने वाले थे.'' फिलहाल पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रही है. यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी ड्रग्स लाकर छोटे-छोटो पैकेट्स बनाकर इंदौर में सप्लाय कर देते थे, ऐसे में पुलिस ड्रग्स खरीदने वालों की भी जानकारी खंगाल रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

ट्रेन से 50 लाख की एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंचे तस्कर, बाहर स्वागत करने खड़ी थी पुलिस

Indore, MP

शहर में लगातार मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. इसी बीच इंदौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 105 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. इस एमडी ड्रग्स की कीमत तकरीबन 50 लाख रु बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है.

ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस आमतौर पर सड़क मार्ग से आने वाले तस्करों की धर पकड़ करती है लेकिन इस बार ट्रेन व अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने वाले तस्करों को पकड़ा जा रहा है. शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी ट्रेन के माध्यम से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर आने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रोशन और राजू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 105 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है.

अब ड्रग्स खरीदने वाले पुलिस के निशाने पर

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजीव त्रिपाठी के मुताबिक, '' पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं और यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों आरोपी संभवत: गुजरात या राजस्थान से इस ड्रग्स को लेकर आए थे और इंदौर में सप्लाई करने वाले थे.'' फिलहाल पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रही है. यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी ड्रग्स लाकर छोटे-छोटो पैकेट्स बनाकर इंदौर में सप्लाय कर देते थे, ऐसे में पुलिस ड्रग्स खरीदने वालों की भी जानकारी खंगाल रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/smugglers-reached-indore-with-md-drugs-worth-rs-50-lakh/article-3564

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.