- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अनूपपुर में 6 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक से ला रहा था माल
अनूपपुर में 6 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक से ला रहा था माल
Anuppur, MP
अनूपपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी रजनीश मिश्रा (29), निवासी ग्राम झिरिया, जिला शहडोल का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपए है।
बाइक से ला रहा था गांजा
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहडोल के केशवाही क्षेत्र से गांजा बाइक से लाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की। टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में टीम ने रामसागर तालाब के पास पुरानी बस्ती इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
सफेद थैले से मिले 6 पैकेट
पुलिस ने आरोपी को काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (एमपी 65 ZB 9205) के साथ पकड़ा। जांच के दौरान पेट्रोल टंकी के ऊपर रखे एक सफेद थैले से गांजे के 6 पैकेट मिले।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
गांजा और बाइक, दोनों की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह माल कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए