- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में अब तक 25 इंच से ज्यादा बारिश, 8 जिलों में कोटा फुल; 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल
एमपी में अब तक 25 इंच से ज्यादा बारिश, 8 जिलों में कोटा फुल; 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल भी भीग रहा
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मानसून रफ्तार में है। अब तक राज्य में 25.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की औसतन 70% बारिश मानी जा रही है।
मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में तेज से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
इन 8 जिलों ने पूरा कर लिया बारिश का लक्ष्य
ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें टीकमगढ़ और निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच पानी बरस चुका है। दूसरी ओर इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहर अभी भी बारिश के लिए तरस रहे हैं।
भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
-
14 जिलों में अति भारी बारिश (8.5 इंच तक) हो सकती है — जैसे ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, सागर, रायसेन और नर्मदापुरम।
-
20 जिलों में भारी बारिश की आशंका है — जिनमें गुना, जबलपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, देवास, पन्ना, बैतूल, सिवनी, उमरिया और कटनी शामिल हैं।
कहां-कहां बिगड़े हालात?
-
राजगढ़: खिलचीपुर में गाडगंगा नदी उफान पर रही, शहर की सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया।
-
नीमच: ब्राह्मणी और ताल नदियों में पानी बढ़ने से नीमच-कोटा हाईवे बंद कर दिया गया।
-
शिवपुरी: सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर नाले में दो मगरमच्छ घूमते दिखे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
-
भानपुरा: बड़े महादेव झरने पर प्रशासन की रोक के बावजूद लोग फोटो खिंचवाते नजर आए।
ऐसा क्यों हो रहा है मौसम?
डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रदेश में लो प्रेशर सिस्टम और ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके चलते सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई और मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
अब तक की बारिश का आंकड़ा
-
अब तक हुई बारिश: 25.4 इंच
-
सामान्य बारिश (अब तक): 16.5 इंच
-
अतिरिक्त बारिश: 8.9 इंच
-
पूरे सीजन की सामान्य औसत: 37 इंच
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए