- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल के केरवा डैम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला: भाई को भेजा आखिरी मैसेज— ‘मैं सुसाइड कर रहा हू...
भोपाल के केरवा डैम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला: भाई को भेजा आखिरी मैसेज— ‘मैं सुसाइड कर रहा हूं’
Bhopal, MP
राजधानी भोपाल में रविवार को केरवा डैम से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव बरामद हुआ, जो एक दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने भाई को मैसेज कर सुसाइड की जानकारी दी थी, साथ ही बैंक अकाउंट और मोबाइल पासवर्ड भी साझा किए थे।
कोलार के होटल से हुआ था लापता
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हर्ष तिवारी (24) निवासी ग्वालियर लश्कर के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम कर रहा था। हर्ष 21 अक्टूबर को ट्रेन से बेंगलुरु से ग्वालियर के लिए निकला था, लेकिन ग्वालियर न जाकर भोपाल आ गया और कोलार क्षेत्र के होटल प्राइड में ठहरा।
23 अक्टूबर को उसने ग्वालियर में रहने वाले अपने भाई को मैसेज भेजा—
“मैं सुसाइड करने जा रहा हूं।”
साथ ही उसने अपने बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड और मोबाइल एप्स के पासवर्ड भी शेयर किए। इसके बाद जब उसका संपर्क टूट गया तो भाई ने तुरंत भोपाल पहुंचकर कोलार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
केरवा डैम से मिला शव
शनिवार दोपहर रातीबड़ पुलिस ने केरवा डैम में एक युवक का शव बरामद किया। सूचना शहर के सभी थानों को दी गई। कोलार पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान उसके भाई से कराई गई।
सुसाइड की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।
रातीबड़ पुलिस ने बताया कि चूंकि गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज थी, इसलिए आगे की मर्ग जांच कोलार पुलिस करेगी। डायरी भी वहीं ट्रांसफर की जा रही है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए