सागर में बेटे ने की माता-पिता की बेरहमी से हत्या, विवाद के बाद सब्बल से किया वार, शवों के पास बैठा मिला आरोपी

Sagar, MP

मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। देवरी थाना क्षेत्र के धुलतरा गांव में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने माता-पिता की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी।

 हत्या के बाद आरोपी वहीं शवों के पास बैठा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पैसों के लेन-देन पर हुआ था झगड़ा

पुलिस के अनुसार, मृतक गणेश सेन (55) और उनकी पत्नी शांतिबाई सेन (52) टिकरिया चौराहे के पास रहते थे। बुधवार रात उनके छोटे बेटे शिवराज सेन का पैसे मांगने को लेकर पिता से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मकान निर्माण के लिए चल रहे काम में वह भी मदद कर रहा था और इसी दौरान पैसों के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। गुस्से में आकर शिवराज ने सब्बल उठाया और पहले पिता, फिर बीच-बचाव करने आई मां पर हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने सुनी चीखें, पुलिस को दी सूचना

घटना के वक्त दंपती की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 को फोन कर सूचना दी।

सड़क पर पड़े मिले शव, आरोपी गिरफ्तार

देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर सड़क किनारे पड़े शवों का पंचनामा किया और उन्हें अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे शिवराज सेन को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

मानसिक तनाव की आशंका, जांच जारी

टीआई गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक तनाव और पैसों को लेकर उपजे विवाद का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सब्बल को बरामद कर लिया है और हत्या के पीछे के असली कारणों की जांच जारी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/son-brutally-murdered-his-parents-in-sagar-after-a-dispute/article-36629

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.