सोनम रघुवंशी हत्याकांड: चौथा आरोपी आनंद कुर्मी बीना से गिरफ्तार, चाचा के घर में छिपा था बदमाश

Indore, MP

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सागर जिले के बीना के बसारी गांव से पकड़ा, जहां वह अपने चाचा के घर में छिपा हुआ था। इस गिरफ्तारी के साथ ही केस की गुत्थी सुलझने की ओर बढ़ रही है।

छिपकर पहुंचा पैतृक गांव, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसडीओपी नीतेश पटेल के मुताबिक, आनंद मूलतः बीना के पास मिर्जापुर गांव का निवासी है और वर्तमान में इंदौर में रह रहा था। घटना के बाद वह भागकर अपने चाचा के घर बसारी गांव पहुंचा था। पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसे हिरासत में ले लिया गया।

प्यार, धोखा और हत्या की साजिश
जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर गुवाहाटी गई थी, लेकिन यह यात्रा एक साजिश का हिस्सा थी। सोनम का अपने ही दुकान पर काम करने वाले राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था, जो उससे 5 साल छोटा है। इस प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

चारों आरोपियों की मिलीभगत से हुआ मर्डर
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्याकांड में राज कुशवाहा के तीन दोस्त – विक्की ठाकुर, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल थे। इन्हीं चारों ने मिलकर राजा की हत्या की योजना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद सोनम और राज नेपाल भागने की तैयारी में थे।

अनसुलझे सवाल अब भी बाकी
हालांकि, केस में कई परतें अभी खुलना बाकी हैं। जैसे – सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? और क्या राजा की हत्या के बाद गिरफ्तारी एक इत्तेफाक थी या कोई बड़ी योजना?

पुलिस की पूछताछ जारी
आनंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस पूछताछ में हत्या की साजिश और उसके पीछे के सभी पात्रों और घटनाक्रमों की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सोनम रघुवंशी हत्याकांड: चौथा आरोपी आनंद कुर्मी बीना से गिरफ्तार, चाचा के घर में छिपा था बदमाश

Indore, MP

छिपकर पहुंचा पैतृक गांव, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसडीओपी नीतेश पटेल के मुताबिक, आनंद मूलतः बीना के पास मिर्जापुर गांव का निवासी है और वर्तमान में इंदौर में रह रहा था। घटना के बाद वह भागकर अपने चाचा के घर बसारी गांव पहुंचा था। पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसे हिरासत में ले लिया गया।

प्यार, धोखा और हत्या की साजिश
जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर गुवाहाटी गई थी, लेकिन यह यात्रा एक साजिश का हिस्सा थी। सोनम का अपने ही दुकान पर काम करने वाले राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था, जो उससे 5 साल छोटा है। इस प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

चारों आरोपियों की मिलीभगत से हुआ मर्डर
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्याकांड में राज कुशवाहा के तीन दोस्त – विक्की ठाकुर, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल थे। इन्हीं चारों ने मिलकर राजा की हत्या की योजना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद सोनम और राज नेपाल भागने की तैयारी में थे।

अनसुलझे सवाल अब भी बाकी
हालांकि, केस में कई परतें अभी खुलना बाकी हैं। जैसे – सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? और क्या राजा की हत्या के बाद गिरफ्तारी एक इत्तेफाक थी या कोई बड़ी योजना?

पुलिस की पूछताछ जारी
आनंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस पूछताछ में हत्या की साजिश और उसके पीछे के सभी पात्रों और घटनाक्रमों की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sonam-raghuvanshi-murder-case-fourth-accused-anand-kurmi-bina-was/article-23706

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.