- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देर रात SP रतलाम पहुंचे ढोढर चौकी, चौकी प्रभारी को किया निलंबित, जानें-क्या है पूरा मामला
देर रात SP रतलाम पहुंचे ढोढर चौकी, चौकी प्रभारी को किया निलंबित, जानें-क्या है पूरा मामला
RATLAM, MP
रतलाम जिले में देर रात एक थाना प्रभारी नप गए. एसपी अमित कुमार खुद ढोढर चौकी पहुंचे और यहां के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया. इसके पीछे वजह 1 नवंबर को उज्जैन से आए युवकों के साथ मारपीट बताया गया.
मध्य प्रदेश के रतलाम के एसपी ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है. एसपी अमित कुमार सोमवार की देर रात ढोढर चौकी पहुंचे. यहां उन्होंने 1 नवंबर को शहर में हुए विवाद को लेकर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. बताया गया कि मामला 1 नवंबर को कुछ युवकों के साथ मारपीट और एक युवक की गुमशुदगी से जुड़ा हुआ है. उज्जैन के कुछ युवकों के साथ 1 नवंबर को रतलाम में मारपीट हुई थी और एक युवक गायब हो गया था.

ढोढर चौकी प्रभारी को किया गया निलंबित
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 1 नवंबर को कुछ युवक उज्जैन से रतलाम आए थे. यहां ढोढर में उनका एक दुकान संचालक से विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के साथ मारपीट भी की गई. वहीं, एक 20 साल का युवक इसी दौरान गायब हो गया था. इसको लेकर ढोढर थाने के चौकी प्रभारी को एसपी अमित कुमार ने निलंबित कर दिया.
एसपी ने खुद संभाला मोर्चा
गुमशुदा युवक को ढूंढने के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. गुम हुआ 20 वर्षीय युवक उज्जैन का रहने वाला है. डॉग स्क्वॉड, ड्रोन कैमरे, एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित 200 पुलिसकर्मियों का बल गुम युवक की तलाश में लगा हुआ है. एसपी खुद कई जगहों पर रेड मार रहे हैं. लेकिन, अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए