महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल अरेंजमेंट, आसानी से होंगे बाबा महाकाल के दर्शन

Ujjain, MP

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. प्रशासन ने इसको लेकर खास तैयारी की है. जानिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की गई हैं.

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं. इस वर्ष लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे. जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. भगवान रोजाना अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. यह सिलसिला 25 तारीख तक चलेगा. इसके बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में आएंगे और दूल्हे के रूप में तैयार होंगे. जिसमें 24 घंटे लगातार भगवान महाकाल का दरबार भक्तों के लिए खुला रहेगा.

महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकासी मार्ग तय किए गए हैं. सामान्य श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला से प्रवेश कर त्रिवेणी संग्रहालय और मानसरोवर भवन होते हुए नवीन टनल से गुजरकर कार्तिक मण्डपम् और गणेश मण्डपम् के माध्यम से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. दर्शन के बाद वे बड़ा गणेश मंदिर और हरसिद्धि चौराहा होते हुए बाहर निकलेंगे. वहीं, भस्म आरती के लिए पंजीकृत श्रद्धालु मानसरोवर भवन और द्वार नंबर 01 से प्रवेश करेंगे.

विशिष्ट और मीडियाकर्मियों के लिए विशेष प्रबंध

विशिष्ट अतिथियों और मीडियाकर्मियों के लिए नीलकण्ठ मार्ग से सत्कार कक्ष तक मार्ग निर्धारित किया गया है. दर्शन के बाद उन्हें भी उसी मार्ग से बाहर निकाला जाएगा. वहीं भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड और मंदिर कर्मचारी तैनात रहेंगे. वहीं सीसीटीवी कैमरे और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भीड़ की सतत निगरानी की जाएगी. साथ ही श्रद्धालुओं को लाइव दर्शन दिखाने के लिए मंदिर परिसर में कई एलईडी टीवी भी लगाई जाएंगी.

mahakaleshwar temple arrangements
आसानी से होंगे बाबा महाकाल के दर्शन 
 
प्राथमिक उपचार और पेयजल की सुविधा
आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस तैनात रहेंगी. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर और पार्किंग स्थलों पर पीने के पानी के टैंकर और प्याऊ की व्यवस्था भी की गई है.

अस्थाई फायर स्टेशन और दिशा-निर्देश बोर्ड
सुरक्षा के मद्देनजर महाकाल थाने के सामने, हरसिद्धि मंदिर चौराहा और अन्य प्रमुख स्थानों पर अस्थाई फायर स्टेशन स्थापित किए गए हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं को सही दिशा दिखाने के लिए मंदिर परिसर और पार्किंग स्थलों पर दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए गए हैं.

वाहन पार्किंग की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मुख्य पार्किंग कर्कराज पार्किंग में होगी. वहीं, इंदौर रोड, देवास रोड और नागदा रोड से आने वाले वाहनों के लिए रुद्राक्ष होटल, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुल्लापुरा पार्किंग और कार्तिक मेला मैदान में पार्किंग की सुविधा दी गई है. दोपहिया वाहनों के लिए कलोता समाज धर्मशाला में पार्किंग उपलब्ध होगी. महाशिवरात्रि पर्व के दौरान दर्शन व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. लाखों भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल अरेंजमेंट, आसानी से होंगे बाबा महाकाल के दर्शन

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं. इस वर्ष लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे. जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. भगवान रोजाना अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. यह सिलसिला 25 तारीख तक चलेगा. इसके बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में आएंगे और दूल्हे के रूप में तैयार होंगे. जिसमें 24 घंटे लगातार भगवान महाकाल का दरबार भक्तों के लिए खुला रहेगा.

महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकासी मार्ग तय किए गए हैं. सामान्य श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला से प्रवेश कर त्रिवेणी संग्रहालय और मानसरोवर भवन होते हुए नवीन टनल से गुजरकर कार्तिक मण्डपम् और गणेश मण्डपम् के माध्यम से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. दर्शन के बाद वे बड़ा गणेश मंदिर और हरसिद्धि चौराहा होते हुए बाहर निकलेंगे. वहीं, भस्म आरती के लिए पंजीकृत श्रद्धालु मानसरोवर भवन और द्वार नंबर 01 से प्रवेश करेंगे.

विशिष्ट और मीडियाकर्मियों के लिए विशेष प्रबंध

विशिष्ट अतिथियों और मीडियाकर्मियों के लिए नीलकण्ठ मार्ग से सत्कार कक्ष तक मार्ग निर्धारित किया गया है. दर्शन के बाद उन्हें भी उसी मार्ग से बाहर निकाला जाएगा. वहीं भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड और मंदिर कर्मचारी तैनात रहेंगे. वहीं सीसीटीवी कैमरे और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भीड़ की सतत निगरानी की जाएगी. साथ ही श्रद्धालुओं को लाइव दर्शन दिखाने के लिए मंदिर परिसर में कई एलईडी टीवी भी लगाई जाएंगी.

mahakaleshwar temple arrangements
आसानी से होंगे बाबा महाकाल के दर्शन 
 
प्राथमिक उपचार और पेयजल की सुविधा
आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस तैनात रहेंगी. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर और पार्किंग स्थलों पर पीने के पानी के टैंकर और प्याऊ की व्यवस्था भी की गई है.

अस्थाई फायर स्टेशन और दिशा-निर्देश बोर्ड
सुरक्षा के मद्देनजर महाकाल थाने के सामने, हरसिद्धि मंदिर चौराहा और अन्य प्रमुख स्थानों पर अस्थाई फायर स्टेशन स्थापित किए गए हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं को सही दिशा दिखाने के लिए मंदिर परिसर और पार्किंग स्थलों पर दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए गए हैं.

वाहन पार्किंग की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मुख्य पार्किंग कर्कराज पार्किंग में होगी. वहीं, इंदौर रोड, देवास रोड और नागदा रोड से आने वाले वाहनों के लिए रुद्राक्ष होटल, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुल्लापुरा पार्किंग और कार्तिक मेला मैदान में पार्किंग की सुविधा दी गई है. दोपहिया वाहनों के लिए कलोता समाज धर्मशाला में पार्किंग उपलब्ध होगी. महाशिवरात्रि पर्व के दौरान दर्शन व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. लाखों भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/special-arrangements-for-devotees-on-mahashivaratri-will-easily-see-baba/article-11336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.