महाकाल मंदिर में हुआ विशेष श्रृंगार, 11 मई को भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 मई, रविवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर भोर में दिव्य आरती और विशेष श्रृंगार के साथ बाबा महाकाल की पूजा संपन्न हुई। तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले गए और महादेव का पारंपरिक विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया।

इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर महाकाल की आराधना की गई। आज विशेष श्रृंगार में बाबा को त्रिपुंड त्रिशूल का अलंकरण किया गया। इसके साथ ही उन्हें भस्म अर्पित की गई, जो उज्जैन की परंपरा का विशेष हिस्सा है।

भगवान महाकाल को इस अवसर पर रजत निर्मित शेषनाग मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से बनी माला से सजाया गया। पूजा-अर्चना के बाद फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

सुबह की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद की कामना की। मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोषों से गूंज उठा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।

mahakaal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर में हुआ विशेष श्रृंगार, 11 मई को भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 मई, रविवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर भोर में दिव्य आरती और विशेष श्रृंगार के साथ बाबा महाकाल की पूजा संपन्न हुई। तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले गए और महादेव का पारंपरिक विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया।

इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर महाकाल की आराधना की गई। आज विशेष श्रृंगार में बाबा को त्रिपुंड त्रिशूल का अलंकरण किया गया। इसके साथ ही उन्हें भस्म अर्पित की गई, जो उज्जैन की परंपरा का विशेष हिस्सा है।

भगवान महाकाल को इस अवसर पर रजत निर्मित शेषनाग मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से बनी माला से सजाया गया। पूजा-अर्चना के बाद फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

सुबह की भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद की कामना की। मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोषों से गूंज उठा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।

mahakaal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/special-makeup-in-mahakal-temple-took-place-on-may-11/article-20438

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.