पचमढ़ी में कल होगी मोहन कैबिनेट की विशेष बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश की पर्यटन नगरी पचमढ़ी में 3 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। कैबिनेट की यह बैठक नर्मदापुरम जिले की सुरम्य पहाड़ियों के बीच आयोजित होगी, जहां मुख्यमंत्री 33.88 करोड़ रुपये के कुल 11 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने इस अहम आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पचमढ़ी में सुरक्षा के लिहाज से करीब 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात भी देंगे। जानकारी के अनुसार, पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए 12.49 करोड़ रुपये के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 21.39 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 नए कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण:

  • 19 लाख रुपये की लागत से जटाशंकर एवं पांडव गुफाओं पर निर्मित पिंक टॉयलेट लाउंज सुविधा

  • 10 करोड़ रुपये की लागत से जयस्तंभ क्षेत्र के पाथवे विकास

  • 60 लाख रुपये की जलगली से घूपगढ़ तक पाइप लाइन और पंप हाउस परियोजना

  • 35 लाख रुपये से निर्मित पचमढ़ी प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण

  • 1.35 करोड़ रुपये की लागत से सतपुड़ा रिट्रीट में किचन, रेस्टोरेंट नवीनीकरण और स्वीमिंग पूल का निर्माण

इन कार्यों का होगा भूमिपूजन:

  • 1.98 करोड़ रुपये की लागत से हांडीखो क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा हेतु आधारभूत ढांचे का विकास

राजा भभूत सिंह की स्मृति में संभावित घोषणाएं

कैबिनेट बैठक के दौरान ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पचमढ़ी के जागीरदार रहे राजा भभूत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और किसी संस्थान का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 2022 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पचमढ़ी में विशेष कैबिनेट बैठक हुई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पचमढ़ी में कल होगी मोहन कैबिनेट की विशेष बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Bhopal, MP

पचमढ़ी में सुरक्षा के लिहाज से करीब 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात भी देंगे। जानकारी के अनुसार, पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए 12.49 करोड़ रुपये के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 21.39 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 नए कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण:

  • 19 लाख रुपये की लागत से जटाशंकर एवं पांडव गुफाओं पर निर्मित पिंक टॉयलेट लाउंज सुविधा

  • 10 करोड़ रुपये की लागत से जयस्तंभ क्षेत्र के पाथवे विकास

  • 60 लाख रुपये की जलगली से घूपगढ़ तक पाइप लाइन और पंप हाउस परियोजना

  • 35 लाख रुपये से निर्मित पचमढ़ी प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण

  • 1.35 करोड़ रुपये की लागत से सतपुड़ा रिट्रीट में किचन, रेस्टोरेंट नवीनीकरण और स्वीमिंग पूल का निर्माण

इन कार्यों का होगा भूमिपूजन:

  • 1.98 करोड़ रुपये की लागत से हांडीखो क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा हेतु आधारभूत ढांचे का विकास

राजा भभूत सिंह की स्मृति में संभावित घोषणाएं

कैबिनेट बैठक के दौरान ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पचमढ़ी के जागीरदार रहे राजा भभूत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और किसी संस्थान का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 2022 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पचमढ़ी में विशेष कैबिनेट बैठक हुई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/special-meeting-of-mohan-cabinet-will-be-held-in-pachmarhi/article-22950

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.