प्रयागराज महाकुंभ के लिए इंदौर से स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू, देखें ये है टूर पैकेज

Indore, MP

प्रयागराज महाकुंभ के लिए आईआरसीटीसी इंदौर से स्पेशल ट्रेन चलाएगा. इस टूर पैकेज में अयोध्या व वाराणसी भी शामिल हैं.

प्रयागराज में साल 2025 में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 13 जनवरी से शुरु होने वाले इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश से भी लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में आईआरटीसी नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए स्पेशल भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रहा है. आईआरसीटीसी द्वारा बुकिंग भी की जा रही है.

प्रयागराज के लिए इंदौर से 21 को ट्रेन होगी रवाना

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है. यह ट्रेन 21 जनवरी 2025 को इंदौर से रवाना होगी. यह मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना रेलवे स्टेशन से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी. इन सभी स्टेशनों पर ट्रेन को हाल्ट दिया जाएगा. जहां से महाकुंभ में शामिल होने के लिए जाने वाले यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे.

वाराणसी और अयोध्या के भी करेंगे दर्शन

आईआरटीसी द्वारा महाकुंभ यात्रा के लिए ट्रेन 21 जनवरी को रवाना होगी. पर्यटकों को महाकुंभ में स्नान के साथ वाराणसी और अयोध्या के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने को मौका भी मिलेगा. 5 रात और 6 दिन के टूर के लिए आईआरटीसी ने किराया भी तय कर दिया है. इसके अनुसार प्रति यात्री से स्लीपर के इकॉनॉमी क्लास के लिए 19,950 और थर्ड एसी स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 27,700 रुपये चुकाने होंगे.

आईआरसीटीसी टूर प्लान में क्या सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है. इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं. इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए IRCTC के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है.

1200-675-23047725-thumbnail-16x9-tr-aspera

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2024 By दैनिक जागरण

प्रयागराज महाकुंभ के लिए इंदौर से स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू, देखें ये है टूर पैकेज

Indore, MP

प्रयागराज में साल 2025 में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 13 जनवरी से शुरु होने वाले इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश से भी लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में आईआरटीसी नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए स्पेशल भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रहा है. आईआरसीटीसी द्वारा बुकिंग भी की जा रही है.

प्रयागराज के लिए इंदौर से 21 को ट्रेन होगी रवाना

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है. यह ट्रेन 21 जनवरी 2025 को इंदौर से रवाना होगी. यह मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना रेलवे स्टेशन से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी. इन सभी स्टेशनों पर ट्रेन को हाल्ट दिया जाएगा. जहां से महाकुंभ में शामिल होने के लिए जाने वाले यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे.

वाराणसी और अयोध्या के भी करेंगे दर्शन

आईआरटीसी द्वारा महाकुंभ यात्रा के लिए ट्रेन 21 जनवरी को रवाना होगी. पर्यटकों को महाकुंभ में स्नान के साथ वाराणसी और अयोध्या के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने को मौका भी मिलेगा. 5 रात और 6 दिन के टूर के लिए आईआरटीसी ने किराया भी तय कर दिया है. इसके अनुसार प्रति यात्री से स्लीपर के इकॉनॉमी क्लास के लिए 19,950 और थर्ड एसी स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 27,700 रुपये चुकाने होंगे.

आईआरसीटीसी टूर प्लान में क्या सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है. इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं. इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए IRCTC के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है.

1200-675-23047725-thumbnail-16x9-tr-aspera

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/special-train-booking-starts-from-indore-for-prayagraj-mahakumbh-see/article-4799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.