- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी जिला अस्पताल में भगदड़, मरीजों को कंधे पर लेकर भागे परिजन
शिवपुरी जिला अस्पताल में भगदड़, मरीजों को कंधे पर लेकर भागे परिजन
Shivpuri,MP
शिवपुरी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने से मरीजों में मची भगदड़.
जिला अस्पताल में मंगलवार देर रात एक मरीज की शिप्टिंग के दौरान रैम्प पर ऑक्सीजन सिलेंडर के नोजल से लगा पाइप फट गया. इससे तेज धमाके के साथ ही सिलेंडर का फ्लो मीटर करीब 5 फीट दूर तक जा गिरा. वहीं, ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की मौत हो गई. धमाका इतना तेज हुआ कि वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच भगदड़ मच गई. परिजन अपने मरीजों को कंधों पर लेकर भागे. इस दौरान काफी दहशत देखी गई.
मरीज को ग्वालियर रेफर करने की तैयारी थी
इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.बीएल यादव का कहना है "मरीज ग्वालियर से आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था. उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम हो गया था. मरीज को दो यूनिट ब्लड बैंक से उपलब्ध कराया गया था. मरीज की किडनी भी फेल थी. इस कारण मरीज को ग्वालियर रेफर करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी." मरीज को रेफर करने के लिए आईसीयू से ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था कि इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में लगी सिलिकॉन की पाइप लाइन निकल गई.
हादसे के बाद ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की मौत
वहीं, सिलेंडर की पाइप फटने से ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण मरीज की भी मौत हो गई. मृतक रफीक के भतीजे का कहना है "उसके चाचा सुबह घर से पैदल चलकर वाहन में सवार हुए थे. बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. ऑक्सीजन सिलेंडर की पाइप लाइन फटने से उनकी मौत हुई है." इस घटना के बाद दहशत में आए मरीजों और उनके परिजनों को समझा-बुझाकर वार्ड में लाया गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए