ग्वालियर व्यापार मेले में भगदड़, अचानक लगी आग, करोड़ों का माल स्वाहा

Gwalior, MP

ग्वालियर व्यापार मेला में मंगलवार को दुकानों में अचानक आग धधक गई. जिसमें करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया.

इन दिनों ग्वालियर में व्यापार मेले की धूम मची हुई है. पूरे देश से सैलानी श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला देखने पहुंच रहे हैं. इस मेले में देश भर से व्यापारी व्यापार के लिए आते हैं. एक ही परिसर में हजार से ज्यादा दुकानें और प्रतिष्ठान सजाये जाते हैं और खरीदारी के लिए भी हजारों लोग रोज पहुंचते हैं. मंगलवार को भी यहां सैलानियों का हुजूम लगा था. इसी बीच अचानक मेले के एक हिस्से में आग लग गई.

आग की चपेट में आईं 9 दुकानें

असल में यह आग मेले के छतरी नंबर 15 के पास लगी, जहां दुकानों के पीछे ही व्यापारियों ने अपने गोडाउन बना रखे थे. अचानक एक दुकान से शुरू हुई आग ने 9 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग तेजी से फैलनी शुरू हो गई. जिसकी सूचना तुरंत मेला पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दी गई.

देखते ही देखते जल गया करोड़ों का माल

मेले की आग में नुकसान झेलने वाले पीड़ित व्यापारी श्याम सिंह तोमर ने बताया कि "मेले में उनकी कपड़ा व्यापार की दुकान थी. दुकान के पीछे ही खाने पीने के लिए छोटी सी किचिन बनायी थी. अचानक दुकान के पिछले हिस्से में धुंआ निकलता देखा तो तुरंत दुकान का सामान बाहर निकलना शुरू किया. लेकिन आग इतनी तेजी से बढ़ी कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया. उनके साथ ही उनके भाई की दुकान में रखा माल भी जल गया पीछे बने गोदाम भी माल के साथ खाक हो गए." पीड़ित व्यापारियों के मुताबिक इस आग में एक से डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

GWALIOR 9 SHOPS CAUGHT FIRE
आग की चपेट में आईं 9 दुकानें 

10 से ज़्यादा दमकल से पाया आग पर काबू

इस आग को बुझाने में दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां लगीं. फायर ऑफिसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि "इस आग से 9 दुकानों के गोदाम चपेट में आए थे. हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो ये आग बड़ा हादसा बन सकती थी. इस हादसे में नुकसान तो व्यापारियों का हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है." उन्होंने बताया कि "मेले में अस्थाई बिजली व्यवस्था है. ऐसे में इस आग के पीछे किसी लूज वायर की वजह से शोर्ट सर्किट हो सकता है, जिसकी जांच की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Feb 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर व्यापार मेले में भगदड़, अचानक लगी आग, करोड़ों का माल स्वाहा

Gwalior, MP

इन दिनों ग्वालियर में व्यापार मेले की धूम मची हुई है. पूरे देश से सैलानी श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला देखने पहुंच रहे हैं. इस मेले में देश भर से व्यापारी व्यापार के लिए आते हैं. एक ही परिसर में हजार से ज्यादा दुकानें और प्रतिष्ठान सजाये जाते हैं और खरीदारी के लिए भी हजारों लोग रोज पहुंचते हैं. मंगलवार को भी यहां सैलानियों का हुजूम लगा था. इसी बीच अचानक मेले के एक हिस्से में आग लग गई.

आग की चपेट में आईं 9 दुकानें

असल में यह आग मेले के छतरी नंबर 15 के पास लगी, जहां दुकानों के पीछे ही व्यापारियों ने अपने गोडाउन बना रखे थे. अचानक एक दुकान से शुरू हुई आग ने 9 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग तेजी से फैलनी शुरू हो गई. जिसकी सूचना तुरंत मेला पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दी गई.

देखते ही देखते जल गया करोड़ों का माल

मेले की आग में नुकसान झेलने वाले पीड़ित व्यापारी श्याम सिंह तोमर ने बताया कि "मेले में उनकी कपड़ा व्यापार की दुकान थी. दुकान के पीछे ही खाने पीने के लिए छोटी सी किचिन बनायी थी. अचानक दुकान के पिछले हिस्से में धुंआ निकलता देखा तो तुरंत दुकान का सामान बाहर निकलना शुरू किया. लेकिन आग इतनी तेजी से बढ़ी कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया. उनके साथ ही उनके भाई की दुकान में रखा माल भी जल गया पीछे बने गोदाम भी माल के साथ खाक हो गए." पीड़ित व्यापारियों के मुताबिक इस आग में एक से डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

GWALIOR 9 SHOPS CAUGHT FIRE
आग की चपेट में आईं 9 दुकानें 

10 से ज़्यादा दमकल से पाया आग पर काबू

इस आग को बुझाने में दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां लगीं. फायर ऑफिसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि "इस आग से 9 दुकानों के गोदाम चपेट में आए थे. हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो ये आग बड़ा हादसा बन सकती थी. इस हादसे में नुकसान तो व्यापारियों का हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है." उन्होंने बताया कि "मेले में अस्थाई बिजली व्यवस्था है. ऐसे में इस आग के पीछे किसी लूज वायर की वजह से शोर्ट सर्किट हो सकता है, जिसकी जांच की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stampede-sudden-fire-in-gwalior-trade-fair/article-10009

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.