- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिव परिवार की मूर्तियों को लाठी से तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार: ग्रामीणों का उग्र विरोध
शिव परिवार की मूर्तियों को लाठी से तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार: ग्रामीणों का उग्र विरोध
Ratlam, MP
सावन के पावन माह में रतलाम जिले के बिरमावल गांव में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
रविवार देर रात गांव के बड़केश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात इरादों से एक व्यक्ति ने शिव परिवार की प्रतिमाओं को लाठी से पीट-पीटकर खंडित कर दिया। इसमें मां पार्वती, भगवान कार्तिकेय और नंदी की मूर्तियों को गंभीर क्षति पहुंची। शिवलिंग पर लगा तांबे का नाग और त्रिशूल भी टूट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी राधेश्याम मालवीय (50) को हिरासत में ले लिया।
गांव में आक्रोश, थाने का घेराव
घटना के विरोध में ग्रामीण देर रात तक जागते रहे। रात एक बजे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बिलपांक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को सावन के अंतिम सोमवार पर सामूहिक रुद्राभिषेक होना था, लेकिन उससे ठीक पहले इस घटना ने पूरे माहौल को दुखद बना दिया।
तीन प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, नंदी का सींग टूटा
मंदिर में कुल पांच प्रमुख प्रतिमाएं थीं, जिनमें से मां पार्वती और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों को गिराकर तोड़ दिया गया, वहीं नंदी की प्रतिमा को लाठी से प्रहार कर एक सींग तोड़ दिया गया। तांबे का नाग और त्रिशूल भी टूट गए। सभी खंडित मूर्तियों को पुलिस ने मंदिर से सुरक्षित निकाला।
रामपाल का अनुयायी है आरोपी
गांव वालों के अनुसार, आरोपी राधेश्याम हरियाणा के रामपाल का अनुयायी है। घटना के समय वह मूर्तियों पर लगातार लाठी बरसाते हुए धार्मिक विचारों के विरुद्ध बात कर रहा था। जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उलझ गया। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में किया गया।
धार्मिक भावना को ठेस, कठोर कार्रवाई की मांग
गांव के सरपंच प्रतिनिधि रमेश डिंडोर, उपसरपंच महेश्वरसिंह और अन्य ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मांग की कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने बिरमावल पुलिस चौकी का भी घेराव कर विरोध दर्ज कराया।
नई मूर्तियों की जल्द स्थापना
पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि मंदिर में नई प्रतिमाओं की जल्द स्थापना की जाएगी। ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए