- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भाजपा में हड़कंप! झूठी उम्र बताकर मंडल अध्यक्ष बने लोग, 100 शिकायत मिलीं तो पार्टी ने लिया एक्शन, यह...
भाजपा में हड़कंप! झूठी उम्र बताकर मंडल अध्यक्ष बने लोग, 100 शिकायत मिलीं तो पार्टी ने लिया एक्शन, यहां चुनाव रद्द
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में मंडल अध्यक्ष के चुनावों में धांधली की खबरें सामने आ रही हैं। बीजेपी को लगभग 100 शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद पार्टी ने एक्शन लिया है। शिकायतें मिलने के बाद पार्टी ने 18 जगहों पर चुनाव रद्द कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा 45 साल थी।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन चुनाव के दौरान अजब—गजब मामले सामने आ रहे हैं। पहले बूथ अध्यक्षों को चुना गया, इसके बाद 1 से 15 दिसंबर तक 1300 मंडलों में अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि चुने गए। संगठनात्मक रूप से मध्यप्रदेश में 60 जिलों में मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद कई जगहों पर विवाद होने लगा है। विवाद की वजह झूठी उम्र है।
चुनाव समिति के पास पहुंची शिकायत
चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची हैं, जो उम्र की गलत जानकारी को लेकर हैं। अपीलीय समिति ने करीब 18 मंडलों में पाया है कि अध्यक्ष बनने के लिए पदाधिकारियों ने खुद की उम्र घटाकर बताई है। इस कारण इनके चुनाव ही निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मंडल अध्यक्ष सिवनी जिले से हैं।
अधिकतम उम्र सीमा थी 45 साल
आपको बता दें कि भाजपा ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष रखी थी। आपराधिक रिकॉर्ड वाले कार्यकर्ताओं को भी मंडल अध्यक्ष नहीं बनाने के निर्देश थे। पार्टी के खिलाफ काम करने वाले, पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करने वाले भी मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकते थे लेकिन 18 मंडलों में उम्र की सीमा झूठ बोलकर अध्यक्ष बन गए।
इनके चुनाव निरस्त
जिन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति अभी निरस्त की गई है। उसमें सिवनी जिले की उत्तर सिवनी मंडल से अंशुल चौरसिया, सिवनी जिले के बंडोल मंडल से पुरुषोत्तम बघेल, सिवनी जिले के ही बीजादेवरी से मोहन डेहरिया, सिवनी जिले की सुकतरा मंगल से गीता सानोडिया, सिवनी जिले के ही कुरई मंडल से शुभम अग्रवाल शामिल है।
इसके अलावा टीकमगढ़ के लिधौरा मंडल से राजेश गौतम, सिंगरौली जिले के निवास मंडल से रामेश्वर साहू, श्योपुर के पंडोला मंडल से विक्की वैष्णव, बड़वानी के अंजड़ मंडल से गौरव जोशी, बड़वानी के चाचरिया से गणेश मालवीय, बड़वानी के पानसेमल से जयप्रकाश पाटिल, खरगोन के गोगावा से अजय राठौर, पन्ना के गुन्नौर से इंद्रपाल पटेल, छतरपुर की गौरिहार से रवि किरण पाल, राजगढ़ के तलेन से विजय सिंह रुहेला, राजगढ़ की बोड़ा से सरजन सिंह राजपूत, राजगढ़ के गुलाबता से मनोज परमार, धार के सादलपुर से अर्चना दीपक राठौड़ का नाम शामिल हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए