हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव, 3 लोग घायल; बुरहानपुर में पुलिस तैनात, 7 आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur, MP

बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार शाम करीब 8:30 बजे हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर असामाजिक तत्वों ने पांडाल के सामने पथराव कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 घायलों में प्रकाश हरिभाऊ लश्करे और विजय महाजन शामिल हैं, जिन्हें सिर पर चोटें आईं। सभी घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल लेवल सर्टिफिकेट (MLC) बनवाकर इलाज जारी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पूरे गांव में पैदल गश्त की गई, साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी भी की जा रही है।

रात के अंधेरे में ही पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर FIR दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी डीवीआर भी जब्त कर लिया गया है, ताकि आगे की जांच में मदद मिले।

घटना की पृष्ठभूमि

ग्राम बिरोदा लालबाग थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को होना था। बाकी सभी प्रतिमाओं का विसर्जन पहले ही पूरा हो चुका था। उसी दौरान हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर विवादित पथराव की यह घटना हुई।

प्रकाश हरिभाऊ लश्करे ने बताया कि जैसे ही पाठ पूरा हुआ और वे घर जाने लगे, असामाजिक तत्वों ने उन्हें रोककर बिना किसी वजह के लाठियां चलानी शुरू कर दीं। इसका विरोध करने पर वे घायल हो गए।

तनाव की स्थिति और निगरानी

घटना के बाद पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीएसपी गौरव पाटिल, लालबाग थाना टीआई सहित अन्य पुलिस अधिकारी पूरे इलाके में सतर्कता से गश्त कर रहे हैं। ड्रोन कैमरे से गांव की निगरानी भी लगातार हो रही है।

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने पुलिस अधिकारियों से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, किसी के मकान या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह मामला सामाजिक और धार्मिक सौहार्द्र पर गहरा असर डालने वाला बना हुआ है, जिसकी जांच अभी भी पूरी गंभीरता से जारी है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Sep 2025 By दैनिक जागरण

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव, 3 लोग घायल; बुरहानपुर में पुलिस तैनात, 7 आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur, MP

 घायलों में प्रकाश हरिभाऊ लश्करे और विजय महाजन शामिल हैं, जिन्हें सिर पर चोटें आईं। सभी घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल लेवल सर्टिफिकेट (MLC) बनवाकर इलाज जारी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पूरे गांव में पैदल गश्त की गई, साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी भी की जा रही है।

रात के अंधेरे में ही पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर FIR दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी डीवीआर भी जब्त कर लिया गया है, ताकि आगे की जांच में मदद मिले।

घटना की पृष्ठभूमि

ग्राम बिरोदा लालबाग थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को होना था। बाकी सभी प्रतिमाओं का विसर्जन पहले ही पूरा हो चुका था। उसी दौरान हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर विवादित पथराव की यह घटना हुई।

प्रकाश हरिभाऊ लश्करे ने बताया कि जैसे ही पाठ पूरा हुआ और वे घर जाने लगे, असामाजिक तत्वों ने उन्हें रोककर बिना किसी वजह के लाठियां चलानी शुरू कर दीं। इसका विरोध करने पर वे घायल हो गए।

तनाव की स्थिति और निगरानी

घटना के बाद पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीएसपी गौरव पाटिल, लालबाग थाना टीआई सहित अन्य पुलिस अधिकारी पूरे इलाके में सतर्कता से गश्त कर रहे हैं। ड्रोन कैमरे से गांव की निगरानी भी लगातार हो रही है।

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने पुलिस अधिकारियों से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, किसी के मकान या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह मामला सामाजिक और धार्मिक सौहार्द्र पर गहरा असर डालने वाला बना हुआ है, जिसकी जांच अभी भी पूरी गंभीरता से जारी है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stone-pelting-3-people-arrested-in-the-injured-burhanpur-during/article-32658

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.