खंडवा: जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए, 11 गिरफ्तार

Khandwa, MP

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आमाखुजरी गांव के जंगल क्षेत्र में वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची फॉरेस्ट टीम पर शनिवार सुबह अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और जवाबी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 4 बकरी चराने वाले हैं जो अतिक्रमणकारियों को फोर्स की गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे।

सुबह 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई, 20 हेक्टेयर जंगल मुक्त

डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने जानकारी दी कि गुड़ी रेंज के आमाखुजरी गांव में 2019 से 250 हेक्टेयर (600 एकड़) क्षेत्र में अवैध कब्जा किया गया था। यहां जंगल की कटाई कर कृषि भूमि के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रात 3 बजे पहुंचकर रणनीति तैयार की और सुबह 5 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी।

सुबह 10 बजे तक करीब 20 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाया जा चुका था।

13 जेसीबी मशीनों से खोदे कंटूर, बीज बॉल डाले गए

जंगल को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से वन विभाग ने जेसीबी मशीनों की मदद से गहरे गड्ढे (कंटूर) खोदे, जिनमें बीज बॉल डाले गए ताकि मानसून के दौरान प्राकृतिक रूप से पेड़-पौधे विकसित हो सकें। हालांकि योजना के तहत 40 जेसीबी बुलाई गई थीं, पर मौके पर सिर्फ 13 ही पहुंच सकीं।

पथराव और हिंसा के बीच 550 जवानों की तैनाती

एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि सुबह 7 बजे कार्रवाई का विरोध शुरू हुआ, जिसमें अतिक्रमणकारियों ने गोफन (झोली वाली गुलेल) से फोर्स पर पत्थर फेंके। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए 550 जवानों की मौजूदगी में आंसू गैस के गोले छोड़े गए और भीड़ को तितर-बितर किया गया।

पुलिस की कार्रवाई में 11 आरोपी हिरासत में

हिंसा और अतिक्रमण में शामिल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से कुछ मौके की जानकारी अतिक्रमणकारियों को पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जंगल में अभी भी सघन निगरानी और अतिक्रमण हटाने का काम जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा: जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए, 11 गिरफ्तार

Khandwa, MP

सुबह 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई, 20 हेक्टेयर जंगल मुक्त

डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने जानकारी दी कि गुड़ी रेंज के आमाखुजरी गांव में 2019 से 250 हेक्टेयर (600 एकड़) क्षेत्र में अवैध कब्जा किया गया था। यहां जंगल की कटाई कर कृषि भूमि के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रात 3 बजे पहुंचकर रणनीति तैयार की और सुबह 5 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी।

सुबह 10 बजे तक करीब 20 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाया जा चुका था।

13 जेसीबी मशीनों से खोदे कंटूर, बीज बॉल डाले गए

जंगल को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से वन विभाग ने जेसीबी मशीनों की मदद से गहरे गड्ढे (कंटूर) खोदे, जिनमें बीज बॉल डाले गए ताकि मानसून के दौरान प्राकृतिक रूप से पेड़-पौधे विकसित हो सकें। हालांकि योजना के तहत 40 जेसीबी बुलाई गई थीं, पर मौके पर सिर्फ 13 ही पहुंच सकीं।

पथराव और हिंसा के बीच 550 जवानों की तैनाती

एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि सुबह 7 बजे कार्रवाई का विरोध शुरू हुआ, जिसमें अतिक्रमणकारियों ने गोफन (झोली वाली गुलेल) से फोर्स पर पत्थर फेंके। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए 550 जवानों की मौजूदगी में आंसू गैस के गोले छोड़े गए और भीड़ को तितर-बितर किया गया।

पुलिस की कार्रवाई में 11 आरोपी हिरासत में

हिंसा और अतिक्रमण में शामिल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से कुछ मौके की जानकारी अतिक्रमणकारियों को पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जंगल में अभी भी सघन निगरानी और अतिक्रमण हटाने का काम जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stoned-tear-gas-shells-arrested-on-the-team-reached-to/article-23675

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.