विदिशा: झांकी पर पथराव से मां काली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, जांच में सामने आया बच्चों का खेल

Vidisha, MP

विदिशा में सोमवार शाम नवरात्रि की झांकी निकालते समय अचानक पथराव हो गया, जिससे मां काली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना जय स्तंभ चौक स्थित बजरिया इलाके की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पथराव से झांकी में शामिल दो युवकों को हल्की चोटें भी आईं।

 झांकी समिति के एक युवक ने आरोप लगाया कि पत्थर मुस्लिम बस्ती की ओर से फेंके गए, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।

जांच में सामने आया बच्चों का खेल

पुलिस और समिति पदाधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। जांच में सामने आया कि जिस घर से पत्थर गिरे, वहां निर्माण सामग्री रखी थी और बच्चे छत पर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों ने गिट्टी नीचे फेंकी, जो झांकी पर जा गिरी।

समिति पदाधिकारी राज खटीक ने बताया कि जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। वहीं बच्चों के पिता शफीन पठान ने समिति से माफी मांगते हुए कहा कि गलती से गिट्टी नीचे गिर गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी और छत से निर्माण सामग्री हटा ली गई है।

पुलिस ने किया विवाद शांत

सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि मामला बच्चों के बीच खेल के दौरान हुई गलती से जुड़ा है। हालांकि, घायल युवकों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stoning-of-vidisha-tableau-the-statue-of-maa-kali-came/article-33768

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.