पैसेंजर ट्रेन पर पथराव: 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, सिर में आई गंभीर चोट

Niwari

मऊरानीपुर से झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन पर शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए पथराव से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो महोबा का निवासी है और अपने दोस्तों के साथ झांसी की यात्रा कर रहा था।

घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है जब ट्रेन टेहरका-मगरपुर गांव के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान 4 से 5 अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव की चपेट में आकर अमरेन्द्र के सिर में गहरी चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही निवाड़ी रेलवे स्टेशन मास्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस को कॉल किया। घायल को तत्काल निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आदर्श तिवारी ने बताया कि युवक के सिर पर गहरा घाव है, जिसे टांके लगाने की आवश्यकता है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस इस पथराव की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा रही है।

सुरक्षा पर सवाल:
घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

पैसेंजर ट्रेन पर पथराव: 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, सिर में आई गंभीर चोट

Niwari

घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है जब ट्रेन टेहरका-मगरपुर गांव के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान 4 से 5 अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव की चपेट में आकर अमरेन्द्र के सिर में गहरी चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही निवाड़ी रेलवे स्टेशन मास्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस को कॉल किया। घायल को तत्काल निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आदर्श तिवारी ने बताया कि युवक के सिर पर गहरा घाव है, जिसे टांके लगाने की आवश्यकता है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस इस पथराव की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा रही है।

सुरक्षा पर सवाल:
घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/stoning-on-passenger-train-21-year-old-youth-seriously-injured/article-20105

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.